कानपुर देहात (यूपी) । जनपद कानपुर देहात मे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों के बीच चल रहा विवाद थम गया है। पदाधिकारियों के बीच वार्ता होने के बाद कर्मचारी संघ से इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया।
दरअसल जनपद कानपुर देहात मे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने पदाधिकारियों के साथ मिलकर जिलाध्यक्ष महेश गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर शिकायत की थी और कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही अर्जुन लाल और सुनील कुमार के साथ अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
वही आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों की बैठक मे वार्ता के बाद विवाद समाप्त हो गया। साथ ही अपना इस्तीफा वापस ले लिया।
Leave a comment