अलीगढ़ में एसपी-एडीएम व अधिकारियों ने ईदगाह में की बैठक, पुख्ता इंतजाम के निर्देश
अलीगढ़ (उत्तरप्रदेश) : अलीगढ़ में जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ईद उल अजहा की तैयारियों में जुटी हुई है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक और एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने गुरुवार को ईदगाह कमेटी के साथ बैठक की। बैठक में मुस्लिम समुदाय के लोगों से उनकी जरूरत के बारे में जाना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी और एडीएम सिटी ने मुस्लिम समुदाय के जिम्मेदार लोगों से शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने और सडक पर नमाज अदा करने के निर्देश दिए हैं।
अलीगढ़ के साथ देशभर में शनिवार 7 जून को ईद का पर्व मनाया जायेगा। शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक जिला प्रशासन ईद की तैयारी में जुटा हुआ है। इसको लेकर एसपी सिटी और एडीएम सिटी ने गुरुवार शाम शाहजमाल ईदगाह में कमेटी और मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही ईद का त्यौहार मनाने की अपील की है।
एसपी सिटी मृगाँक शेखर पाठक ने कहा कि जिस तरह शासन की गाइडलाइन है। उसके अनुरूप आज लोगों के साथ बैठक की गई है। इन लोगों से इनकी जरूरत जानी और जल्द पूरा होने के निर्देश दिए गए है। ईद की नमाज सड़कों पर आधा नहीं की जाएगी इसको लेकर बात हुई है। खुले में कुर्बानी नहीं होगी और कुर्बानी के अपशिष्टों को नगर निगम की गाड़ी में ही डाला जाएगा। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूर्ण रूप से आश्वास्त किया है कि सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार ही त्यौहार मनाया जाएगा।
ईद के पर्व को लेकर शहर मुफ्ती खालिद हमीद ने एक पत्र जारी किया है। उन्होंने पत्र में मुस्लिम समुदाय से अपील की है। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज सड़कों पर अदा न की जाए। शाहजमाल ईदगाह और शाही जामा मस्जिद में दो शिफ्ट में नमाज अदा होगी। नमाज अदा करने के बाद सभी लोग अपने घरों में चले जाएं और परिवार के साथ सकुशल त्यौहार मनाएं। शहर मुफ्ती द्वारा जारी किए गए पत्र में ईद की नमाज जामा मस्जिद में सुबह 6 बजे, ईदगाह में 6 बजकर 30 मिनट पर, मस्जिद बू अली शाह में 6 बजकर 45 मिनट पर और 7 बजकर 15 मिनट पर ईदगाह में दूसरी शिफ्ट की नमाज अदा होगी।
संवाददाता : शैज़ी सिद्दीकी (अलीगढ़,उत्तरप्रदेश)
Leave a comment