Home मनोरंजन बर्थडे पार्टी में Gauri Khan ने किया कुछ ऐसा… वीडियो देख लोगों ने उड़ा दी खिल्ली
मनोरंजन

बर्थडे पार्टी में Gauri Khan ने किया कुछ ऐसा… वीडियो देख लोगों ने उड़ा दी खिल्ली

Share
Share

BOLLYWOOD:  बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान. वह फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के बर्थडे पार्टी में गई थीं। वहां पपाराजी ने उनको अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद वह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। एक्ट्रेस ने इस दौरान ऐसा रिएक्ट किया, जिसके बाद लोगों ने कमेंट्स की बारिश कर दी। उनको भला-बुरा कहने के साथ-साथ मजाक भी उड़ाने लगे। यहां तक कि शाहरुख के मक्का की इस्लामी तीर्थयात्रा उमराह को भी जोड़ने लगे।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर उनका 56वां बर्थेडे सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर पार्टी रखी हई, जिसमें बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां पहुंची। गौरी खान भी ब्लैक आफटफिट में दिखाई दीं। अब ये तो सभी जानते हैं कि बॉलीवुड की पार्टी जहां होती है, वहां पपाराजी जरूर मौजूद रहते हैं। इस मौके पर भी उनका जमावड़ा देखने को मिला। इसी दौरान गौरी खान भी दिखाई दीं। उनकी फोटो और वीडियो लेने के लिए पपाराजी खड़े थे।
[ads2]
मनीष मल्होत्रा की पार्टी में गौरी खान

लेकिन गौरी खान (Gauri Khan) समझ ही नहीं पा रही थीं कि उनको पोज कहां देना है। पहले वह गाड़ी पर टेक लगाने जा रही थीं लेकिन उस गाड़ी ने धोखा दे दिया। फिर वह एक बड़े से गमले के पास जाती हैं। फिर दीवार के पास खड़ी होती हैं। इसके बाद वह सीढ़ियों पर चढ़ती हैं और फाइनली डिजाइनर के घर के दरवाजे पर टेक लेकर पोज देती हैं। और इस पूर समय वह पीठ नहीं दिखातीं। मतलब ऐसे चलती हैं जैसे पीछे कुछ छिपा रही हों। इसी पर वह ट्रोल हो गईं।

लोगोंं ने की गौरी खान की आलोचना
गौरी खान का पार्टी से जब ये वीडियो सामने आया तो एक यूजर ने लिखा- इन्हें पता था कि ये लोग पीछे से फोटो और वीडियो लेंगे। एक ने लिखा- सीधी चल लेती। एक ने लिखा- क्या इनकी ड्रेस में पीछे की तरफ कुछ हो गया है? एक ने लिखा- मैडम को पोज समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा दूं? एक ने लिखा- पति गया है उमराह करने और इनकी बीवी को देखो यहां। शाहरुख की हिप्पोक्रेसी का कोई अंत नहीं। एक ने लिखा- अरे-अरे बस भी करो और कितना अंदर जाओगी आप।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

न्यूनतम सब्सक्रिप्शन शुल्क पर एक से अधिक डिवाइस में देखें आर्या डिजिटल ओटीटी।

आर्या डिजिटल ओटीटी का सब्सक्रिप्शन शुल्क न्यूनतम रखा गया हैं।वहीं एक से...

Mohit Suri का खुलासा: रणबीर के साथ प्रोजेक्ट पर बात हुई, लेकिन अभी कुछ फाइनल नहीं!

Mohit Suri ने रणबीर कपूर को अपनी अगली फिल्म में कास्ट करने की...

Elvish Yadav  की जीत: सुप्रीम कोर्ट ने विष मामले की FIR क्वैश कर दी, फैमिली ने तोड़ा silence!

Elvish Yadav के खिलाफ सांप के विष रेव पार्टी मामले में FIR और...

Priyadarshan  ने खोला पुराने दिन: अधित्या धर को धुरंधर 2 के लिए शुभकामनाएं, थ्रोबैक पिक शेयर!

Priyadarshan ने अधित्या धर के लिए नॉस्टैल्जिक फोटो शेयर कर धुरंधर 2...