Home मनोरंजन भोजपुरी फिल्म “शुभान अल्लाह बड़े मियां छोटे मियां” का ट्रेलर 20 अक्टूबर को देखें आर्या डिजिटल ओटीटी पर
मनोरंजन

भोजपुरी फिल्म “शुभान अल्लाह बड़े मियां छोटे मियां” का ट्रेलर 20 अक्टूबर को देखें आर्या डिजिटल ओटीटी पर

Share
Share

मुंबई : भोजपुरी फिल्म “शुभान अल्लाह बड़े मियां छोटे मियां” का ट्रेलर 20 अक्टूबर को आर्या डिजिटल ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।सारा फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले बनी उक्त फिल्म के थिएटर राइट्स के साथ सभी एक्सक्लूसिव ऑल इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया राइट्स आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी की इकाई कम्पनी आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा लिया गया हैं।यह जानकारी आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत के द्वारा दिया गया।उन्होंने बताया कि कई बड़ी फिल्मों के राइट्स लिया गया हैं।जिसका ट्रेलर एक – एक करके रिलीज किया जा रहा हैं। फिल्म “शुभान अल्लाह बड़े मियां छोटे मियां” का ट्रेलर 20 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।इसके बाद गाने और फिर पूरी फिल्म को “आर्या डिजिटल ओटीटी” पर रिलीज किया जाएगा।
फिल्म के मुख्य कलाकार सुपरस्टार अभिनेता एवं गोरखपुर सांसद रवि किशन, अभिनेत्री सोनालिका प्रसाद, राजू सिंह माही, श्रद्धा तिवारी, सुनील जागेटिया, सूर्या दुबे, बबलू खान, चंदन सिंह एवं अन्य है।
फिल्म की कहानी पूर्ण रूप से पारिवारिक और मनोरंजक हैं।जिसमें भरपूर एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा हैं।मनोरंजन से भरपूर इस फिल्म को सभी देखें, जुड़े हुए पूरी टीम की यहीं कामना हैं।इस फिल्म के निर्मात्री रेणु जागेटिया एवं निर्देशक प्रवीण कुमार गुड़ूरी, सह निर्माता पुलकित देव पूरा हैं।
बता दें आर्या डिजिटल ओटीटी भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं।अभी तक 850 से अधिक भोजपुरी फिल्में, 1200 से अधिक वेब सीरीज और फिल्में व हॉलीवुड एवं साउथ की फिल्में हिंदी में आर्या डिजिटल ओटीटी पर रिलीज हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद सांसद की धर्मपत्नी ने सैकड़ों महिलाओं के साथ देखी फिल्म The Kerala Story 2

सांसद ढुलू महतो की धर्मपत्नी ने सैकड़ों महिलाओं के साथ देखी फिल्म...

आर्या डिजिटल ओटीटी पर वेब सीरीज – फिल्मों के साथ देखें लाइव टीवी चैनल्स भी।

नई दिल्ली। आर्या डिजिटल ओटीटी पर वेब सीरीज और फिल्मों के साथ...

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन बहुत जल्द।

मुंबई में होगा आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का भव्य कार्यालय। मुंबई। आर्या...