Home उत्तर प्रदेश इटावा : प्रधानी चुनाव की रंजिश में गोली चलाने वाला प्रसपा नेता गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
उत्तर प्रदेश

इटावा : प्रधानी चुनाव की रंजिश में गोली चलाने वाला प्रसपा नेता गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

Share
Share

इटावा। सैफई विकास खंड के अंतर्गत ग्राम कुइया में मंगलवार देर रात प्रधानी चुनाव को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक का इलाज के लिए सैफई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश सिंह ने बुधवार को बताया कि देर रात निवर्तमान प्रधान चंदगीराम और उसका सहयोगी अखिलेश यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान हुए विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी।  युवक को घायल अवस्था में सैफई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गिरफ्तार आरोपी निवर्तमान प्रधान है। आरोपी को उसके सहयोगी और अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

सैफई विकासखंड के अंतर्गत ग्राम कुइया में प्रधानी के चुनाव प्रचार के दौरान प्रधान पद के प्रत्याशी राहुल कुमार और चंदगीराम में स्कूल खोलने के विवाद में फायरिंग हो गई। राहुल कुमार प्रधान पद के प्रत्याशी हैं, इनके साले अंशुल यादव को गोली लगी। घायल अंशुल को तत्काल सैफई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी चंदगीराम और उनके सहयोगी अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद कर लिया गया है।

प्रधान पद के प्रत्याशी राहुल कुमार ने बताया कि कुइया गांव में वह प्रधान पद का प्रत्याशी है और आरोपी चंदगीराम भी प्रधान पद का प्रत्याशी है। राहुल स्वयं दूसरी बार प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहा है। चंदगी राम और उनके सहयोगियों ने फायरिंग कर उनके साले को जान से मारने की कोशिश की।

रिपोर्ट- राजेश प्रजापति

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिजनौर के बैराज रोड पर मेरठ पौड़ी हाईवे 119 पर निर्माणधीन पुल भर भरा कर गिर पड़ा

बिजनौर के बैराज रोड पर मेरठ पौड़ी हाईवे 119 पर निर्माणधीन पुल...

बाबरी मस्जिद की शहादत को एएमयु छात्रों ने ब्लैक डे मना कर किया याद

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने जुमे की नमाज के बाद...

रायबरेली में दबंगों पर जरा भी पुलिस का खौफ नहीं

रायबरेली में दबंगों पर जरा भी पुलिस का खौफ नजर नहीं आ...

6 दिसंबर को लेकर अलीगढ़ पुलिस हाई अलर्ट पर

6 दिसंबर को लेकर अलीगढ़ पुलिस हाई अलर्ट पर ड्रोन कैमरे से...