Home Breaking News Top News सीतापुर में चक्काजाम के लिए जा रहे किसान नेता रोके गए, कई नजरबंद
Top Newsउत्तर प्रदेश

सीतापुर में चक्काजाम के लिए जा रहे किसान नेता रोके गए, कई नजरबंद

Share
Share

उत्तर प्रदेश। सीतापुर जिले में किसान आंदोलन को लेकर पुलिस की सतर्कता बढ़ी है। पुलिस सख्ती के बीच कई नेता रोके गए, कुछ नजरबंद भी हुए हैं। हाइवे पर पुलिस पीएसी द्वारा वाहनों की चेकिंग जारी है।

किसान सयुक्त मोर्चा आह्वान की ओर किए गए प्रदर्शन और चक्का जाम की घोषणा के बाद जिला पुलिस शुक्रवार से ही अलर्ट थी। रात में हरगांव, महमूदाबाद, रामपुर मथुरा, महोली, मिश्रिख और संदना आदि इलाकों में पुलिस ने कई नेताओं को नजरबंद किया।

कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें घर से निकलते ही रोक लिया गया। रोके जाने वालों में किसान नेता वेद प्रकाश पाण्डे सहित अन्य शामिल हैं सुबह से ही हाइवे पर अधिक सख्ती है। अटरिया, महोली और हरगांव बार्डर पर आने जाने वाले वाहनों को रोककर पूछताछ की जा रही है। चक्का जाम की संभावनाओं को लेकर पीएसी भी तैनात है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सफिपुर CHC में बिना एक्सपायर हुए दवाएं जलाने का मामला, अधिकारियों ने जांच शुरू की

सफिपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ पर बिना एक्सपायर हुए कई...

स्वामी प्रसाद मौर्य बोले: हिंदू-मुस्लिम नाम पर देश को बांटना आज का शौक

अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि...

रामनगरी अयोध्या दीपोत्सव: 26 लाख दीयों के साथ बना विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में 26 लाख दीये जलाकर दो गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड...

दीपोत्सव 2025: 26 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या, श्रद्धा और एकता का बना अद्भुत नज़ारा

अयोध्या में दीपोत्सव 2025 की भव्य शुरुआत हुई, जहां 26 लाख दीयों...