Home Breaking News Top News अब फास्टैग से ही होगा टोल प्लाजा पर भुगतान, बिना फास्टैग वाले वाहनों को एक जनवरी से हो सकती है दिक्कत
Top NewsBreaking Newsउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय न्यूज

अब फास्टैग से ही होगा टोल प्लाजा पर भुगतान, बिना फास्टैग वाले वाहनों को एक जनवरी से हो सकती है दिक्कत

Share
Share

अगर चार पहिया वाहन मालिकों ने अपने वाहन पर फास्टैग नहीं लगवाया है तो एक जनवरी से हाईवे पर उनको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि एक जनवरी 2021 से सभी चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया है।

बता दें कि 15 नवंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसके बाद लखनऊ के इटौंजा और दखिना टोल प्लाजा पर एक जनवरी से सभी चार पहिया वाहनों पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है।

बताते चलें कि एक जनवरी 2021 से नेशनल हाईवे से फास्टैग के बिना कोई भी गाड़ी नहीं निकल सकेंगी। टोल प्लाजा पर चल रहे कैश लेन पूरी तरह बंद हो जाएंगे। फास्टैग लेन से दोगुना टैक्स देने पर भी वाहनों को निकलने की अनुमति नहीं होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी कर रहा है। राज्य के सभी 78 टोल प्लाजा पर एक जनवरी से कैश लेन बंद करने से संबंधित होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। कैश लेन से गुजरने वाले वाहनों को यह जानकारी देने के लिए पैंफ्लेट भी दिए जा रहे हैं। फास्टैग बिक्री के लिए चयनित बैंकों द्वारा टोल प्लाजा के साथ ही शहरों में भी कैंप लगाए जा रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बाबरी गिराने वाली तारीख पर अयोध्या अलर्ट: राम लला दर्शन के बीच कंमांडो तैनात!

बाबरी विध्वंस की 32वीं वर्षगांठ पर अयोध्या किले जैसी सुरक्षा। राम मंदिर,...

2.5 लाख देकर ठगे गए पिलीभीत के 12 लेबर: किर्गिस्तान में पीटाई, भूखा रखा – मदद कब?

पिलीभीत के 12 मजदूर किर्गिस्तान में फंसे: 2.5 लाख देकर ठगे गए,...

टाटा सन्स की अयोध्या में एंट्री: 52 एकड़ म्यूजियम से लाखों पर्यटक होंगे आकर्षित!

अयोध्या म्यूजियम 52 एकड़ में विस्तार, टाटा सन्स लीड करेगी। राम मंदिर...

अमेरिका-ब्राजील ट्रेड डील: ट्रंप ने लूला से की बातें, कॉफी-बीफ पर राहत क्यों दी?

ट्रंप-लूला फोन कॉल में ट्रेड, सैंक्शन, ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर चर्चा। ब्राजील पर...