Home उत्तर प्रदेश आटे में मिलावट को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कंपनी पर मारा छापा
उत्तर प्रदेश

आटे में मिलावट को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कंपनी पर मारा छापा

Share
Share

दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया ताला नगरी का है। जहां मंडल स्तरीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने आटा बनाने वाली फैक्ट्री में छापा मारा, खाद्य सुरक्षा विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि लगातार इस इंडस्ट्री के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी। जो की आटे में मिलावट करके बेचते हैं। आज हमारे जिला स्तर एवं मंडल स्तरीय संयुक्त टीम के द्वारा के,के, इंडस्ट्रियल जो की आटा बनाने का काम करती है। आटे की गुणवत्ता को लेकर जांच पड़ताल की गई तो जहां देखा गया कि 1200 किलो आटे में 800 किलो सेल खड़ी (सफेद पत्थर) मिलाया जाता है।

 

अभी तक इंडस्ट्रियल मलिक के द्वारा किसी भी तरह के दस्तावेज दिखाई नहीं गए हैं। लगातार जांच जारी है। यदि इंडस्ट्रियल कंपनी के द्वारा किसी भी तरह के कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए तो कंपनी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी, आटा कंपनी के द्वारा पंचवटी नाम से आटे की सप्लाई की जाती है। वहीं दूसरी ओर आटा इंडस्ट्रियल कंपनी के बराबर रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि आटे में मिलावट करके उक्त कंपनी हमारे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। और स्वास्थ्य के लिए इस तरह का कार्य करना हानिकारक है। ऐसे इंडस्ट्रियल के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रामनगरी अयोध्या दीपोत्सव: 26 लाख दीयों के साथ बना विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में 26 लाख दीये जलाकर दो गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड...

दीपोत्सव 2025: 26 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या, श्रद्धा और एकता का बना अद्भुत नज़ारा

अयोध्या में दीपोत्सव 2025 की भव्य शुरुआत हुई, जहां 26 लाख दीयों...

लखनऊ से निकली ब्रह्मोस मिसाइलें, पाकिस्तान के हर क्षेत्र पर नजर – राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बने ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप का...

लखनऊ की ब्रह्मोस यूनिट से निकली पहली मिसाइल खेप, योगी और राजनाथ सिंह ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट से बनी पहली मिसाइल...