Home Breaking News गाजियाबाद : मुरादनगर में बड़ा हादसा, श्मशान की छत गिरने से 10 की मौत
Breaking Newsउत्तर प्रदेश

गाजियाबाद : मुरादनगर में बड़ा हादसा, श्मशान की छत गिरने से 10 की मौत

Share
Share

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक श्मशान घाट में गैलरी की छत गिरने के कारण 40 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए। ये हादसा गाजियाबाद थाने के मुरादनगर इलाके में हुआ है। सीओ सदर महिपाल सिंह ने 10 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। कई लोग अभी भी दबे हुए हैं, जबकि कई लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद जिले के मुरादनगर स्थित श्मशान घाट में पिलरों पर लिंटर पड़ा था। बारिश में लिंटर अचानक गिर गया, जिसके नीचे करीब 40 लोग दब गए।

मृतकों के नाम योगेंद्र, बंटी और ओंकार बताया जा रहा है, अन्य मृतकों के नामों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसे में मारे गए ज्यादातर लोग संगम विहार, मुरादनगर के रहने वाले थे। सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्मशान घाट गए थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बाबरी गिराने वाली तारीख पर अयोध्या अलर्ट: राम लला दर्शन के बीच कंमांडो तैनात!

बाबरी विध्वंस की 32वीं वर्षगांठ पर अयोध्या किले जैसी सुरक्षा। राम मंदिर,...

2.5 लाख देकर ठगे गए पिलीभीत के 12 लेबर: किर्गिस्तान में पीटाई, भूखा रखा – मदद कब?

पिलीभीत के 12 मजदूर किर्गिस्तान में फंसे: 2.5 लाख देकर ठगे गए,...

टाटा सन्स की अयोध्या में एंट्री: 52 एकड़ म्यूजियम से लाखों पर्यटक होंगे आकर्षित!

अयोध्या म्यूजियम 52 एकड़ में विस्तार, टाटा सन्स लीड करेगी। राम मंदिर...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यूपी का कृषि निर्यात दोगुना: किसान अमीर कैसे बनेगा?

जेवर एयरपोर्ट यूपी की कृषि उपज के लिए जीवन रेखा बनेगा। आलू,...