Home उत्तर प्रदेश गोरखपुर : पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का हुआ स्वागत, राम-राम गाने पर जमकर थिरके लोग
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर : पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का हुआ स्वागत, राम-राम गाने पर जमकर थिरके लोग

Share
Share

गोरखपुर। अयोध्या में हो रहे राम मंदिर निर्माण की खुशी में पीपीगंज नगर पंचायत में शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरूआत पीपीगंज दुर्गा मंदिर के पास से हुई। लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा को स्वागत किया।

शोभायात्रा में भाजपा, हिंदू युवा वाहिनी और आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा में शामिल लोगों से राम मंदिर निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई। शोभायात्रा में रथ पर बैठे राम और सीता की जोड़ी ने लोगों का मन मोह लिया। साथ ही हनुमान के वेशभूषा में कलाकार शोभायात्र में चार चांद लगा रहे थे। इस मौके पर शोभायात्रा में शामिल लोग राम-राम के गाने पर थिरके नजर आए।

पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजयशंकर यादव ने बताया कि हमारी आस्था का केंद्र अयोध्या में विराजे श्री रामचंद्र जी हैं। हमे अपार खुशी है कि हमारे प्रभु श्रीरामचन्द्र जी के मंदिर का निर्माण हो रहा है। वहीं, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए कहा कि प्रभु हमारे दिल में बसते हैं। कार्यक्रम में मण्डल अध्य्क्ष राकेश चौधरी, अमित सिंह मोनू,  पीपीगंज के चैयरमैन गंगा प्रसाद जायसवाल,  दिनेश सिंह,  राजू रंजन चौधर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मणिकर्णिका घाट विवाद: AI फर्जी तस्वीरों ने मचाया हंगामा, 8 FIR दर्ज- योगी ने दी चेतावनी!

वाराणसी के मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास पर AI फर्जी तस्वीरें वायरल। देवताओं...

गाजियाबाद हादसा: 7 साल की शिफा को पिता-सौतेली मां ने पीट-पीटकर मार डाला

गाजियाबाद के दसना में 7 साल की शिफा को पिता मोहम्मद अकरम...

प्रवीण ने Arti को मारकर सोया लाश के बगल में: गाजियाबाद का दिल दहलाने वाला केस

गाजियाबाद के पटेल मार्ग होटल में प्रवीण ने दोस्त आर्टी को शराबी...

यूपी वोटर लिस्ट में 18% कटौती: मुस्लिम बहुल जिलों पर विपक्ष का हमला, आयोग ने खोला राज!

उत्तर प्रदेश SIR रिवीजन के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 2.89 करोड़...