Home झारखण्ड राज्यपाल ने न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक को मुख्य न्यायाधीश की शपथ दिलाई। 
झारखण्डराज्य

राज्यपाल ने न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक को मुख्य न्यायाधीश की शपथ दिलाई। 

Share
Share

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन स्थित बिरसा मंडप में न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक को झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी सम्मिलित हुए। शपथ ग्रहण के उपरान्त राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएँ दी।

उक्त अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, भारतीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा के वरीय अधिकारीगण, झारखंड उच्च न्यायालय के पदाधिकारीगण, वरीय अधिवक्तागण सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उप विकास आयुक्त ने किया मेधा डेयरी का निरीक्षण।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बरमसिया स्थित मेधा डेयरी...

डीईओ ने की केजीबीवी व आवासीय विद्यालयों के वार्डन के साथ बैठक।

धनबाद । जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अभिषेक झा की...

मीट कारोबारियों के लिए खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य।

धनबाद । खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत जिले में...

उप विकास आयुक्त ने सभी कोषांग को तेजी से कार्य पूरा करने का दिया निर्देश।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित...