Home Breaking News Top News असम में गृह मंत्री अमित शाह ने भरी हुंकार, कहा- केवल भाजपा ही लगा सकती है घुसपैठ पर लगाम
Top Newsअसमराष्ट्रीय न्यूज

असम में गृह मंत्री अमित शाह ने भरी हुंकार, कहा- केवल भाजपा ही लगा सकती है घुसपैठ पर लगाम

Share
Share
असम। अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन आज यानी शनिवार को असम पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान अपने संबोधन में गृह मंत्री ने कहा कि पहले की सरकारें राज्य में घुसपैठ को रोकने में असफल रहीं। जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से घुसपैठ की घटनाओं पर रोक लगी है। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा सरकार ही घुसपैठ पर रोक लगा सकती है।
गृह मंत्री शाह ने कहा कि एक जमाने में यहां के सारे राज्यों में अलगाववादी अपना एजेंडा चलाते थे, युवाओं के हाथों में बंदूक पकड़ाते थे। लेकिन आज वो सभी संगठन मुख्य धारा में शामिल हो गए हैं और आज युवा अपने नए स्टार्टअप के साथ जुड़कर खुद और देश के विकास में योगदान दे रहे हैं।
इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आचार्य शंकरदेव के जन्मस्थान के लिए कुछ नहीं किया जिनके योगदान ने असम के इतिहास, नाटक लेखन, कला और कविता को मान्यता दी। लेकिन भाजपा राज्यों की भाषा, संस्कृति, कला को मजबूत करने में विश्वास करती है।  भाजपा का मानना है कि भारत तब तक महानता हासिल नहीं कर सकता जब तक राज्यों की संस्कृति और भाषा को मजबूत नहीं किया जाता। भारत की संस्कृति और कलाएं असमिया संस्कृति और कलाओं के बिना अधूरी हैं।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

असम सरकार की पहल: अवैध अतिक्रमण से मुक्त भूमि, मूल निवासियों को न्याय

असम सरकार अवैध अतिक्रमण से भूमि मुक्त कर रही है, आदिवासी समुदायों...

असम में बहुविवाह पर रोक, नया बिल इस महीने विधानसभा में पेश होगा

असम कैबिनेट ने बहुविवाह को प्रतिबंधित करने वाला बिल मंजूर किया, जिसमें...

असम के सीएम ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई को पाकिस्तानी एजेंट बताया

असम के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई पर पाकिस्तानी एजेंट...

असम के काकोपथर में भारतीय सेना के कैंप पर ग्रेनेड हमला, तीन सैनिक घायल

असम के काकोपथर में भारतीय सेना के 19 ग्रेनेडियर्स कैंप पर ग्रेनेड...