Home Breaking News Top News कांग्रेस पर जमकर बरसीं स्मृति ईरानी, कहा- 2024 में रायबरेली से भी गांधी परिवार की होगी विदाई
Top Newsउत्तर प्रदेश

कांग्रेस पर जमकर बरसीं स्मृति ईरानी, कहा- 2024 में रायबरेली से भी गांधी परिवार की होगी विदाई

Share
Share
अमेठी। अपने संसदीय क्षेत्र में तीन दिवसीय दौरे पर आईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली से भी गांधी परिवार की विदाई तय है। स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री को गाली देते हैं और देश के लोगों में भ्रम फैला रहे हैं।
बता दें कि अपने के संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर यहां आईं ईरानी ने आज दूसरे दिन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ नवोदय विद्यालय, गौरीगंज में 79.59 करोड़ रुपये लागत की 67 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
इसके अलाव ईरानी ने कहा कि गांधी खानदान से किसी सामान्य घर की महिला के लिए लड़ना आसान नहीं था। मैंने बहुत अपमान झेला है और गाली सुनी है, लेकिन जनता के प्यार से आज मैं यहां सांसद के रूप मे खड़ी हूँ। स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए जानबूझकर अमेठी में किसानों तथा गरीबों को और अधिक गरीबी की ओर धकेलने का काम किया।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रामनगरी अयोध्या दीपोत्सव: 26 लाख दीयों के साथ बना विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में 26 लाख दीये जलाकर दो गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड...

दीपोत्सव 2025: 26 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या, श्रद्धा और एकता का बना अद्भुत नज़ारा

अयोध्या में दीपोत्सव 2025 की भव्य शुरुआत हुई, जहां 26 लाख दीयों...

लखनऊ से निकली ब्रह्मोस मिसाइलें, पाकिस्तान के हर क्षेत्र पर नजर – राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बने ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप का...

लखनऊ की ब्रह्मोस यूनिट से निकली पहली मिसाइल खेप, योगी और राजनाथ सिंह ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट से बनी पहली मिसाइल...