Home उत्तर प्रदेश हापुड़ : युवक ने युवती को मारी गोली, मेरठ रेफर  
उत्तर प्रदेशजुर्म

हापुड़ : युवक ने युवती को मारी गोली, मेरठ रेफर  

Share
Share

हापुड़। जिले के थाना देहात क्षेत्र के असौड़ा में एक युवक युवती को गोली मारकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि युवक पास के ही क्षेत्र का रहने वाला है और युवती पास के ही एक गांव की रहने वाली है।

जानकारी के अनुसार जब युवती रास्ते से जा रही थी तभी मौका पाकर आरोपी युवक ने युवती की कनपटी पर गोली मार दी। गोली युवती की कनपटी में फंस गई है। युवती को गंभीर हालत में पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां युवती की हालत गंभीर देख उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।

मामले की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स के साथ आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के अधिकारियों की माने तो मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहा है।

रिपोर्ट- अतुल त्यागी

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मणिकर्णिका घाट विवाद: AI फर्जी तस्वीरों ने मचाया हंगामा, 8 FIR दर्ज- योगी ने दी चेतावनी!

वाराणसी के मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास पर AI फर्जी तस्वीरें वायरल। देवताओं...

गाजियाबाद हादसा: 7 साल की शिफा को पिता-सौतेली मां ने पीट-पीटकर मार डाला

गाजियाबाद के दसना में 7 साल की शिफा को पिता मोहम्मद अकरम...

प्रवीण ने Arti को मारकर सोया लाश के बगल में: गाजियाबाद का दिल दहलाने वाला केस

गाजियाबाद के पटेल मार्ग होटल में प्रवीण ने दोस्त आर्टी को शराबी...

यूपी वोटर लिस्ट में 18% कटौती: मुस्लिम बहुल जिलों पर विपक्ष का हमला, आयोग ने खोला राज!

उत्तर प्रदेश SIR रिवीजन के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 2.89 करोड़...