Home Breaking News Top News हरियाणा : रोहतक के कुश्ती अखाड़े में हुई गोलीबारी, 5 की मौत
Top Newsहरियाणा

हरियाणा : रोहतक के कुश्ती अखाड़े में हुई गोलीबारी, 5 की मौत

Share
Share

हरियाणा। रोहतक में एक निजी कॉलेज के पास एक कुश्ती अखाड़े में हुई गोलीबारी की घटना में अब तक पांच लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत नाजुक है।

रोहतक के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने पहले कहा था कि घटना में तीन लोगों की मौत हो हुई है और कुछ लोगों का इलाज चल रहा है। हालांकि, बाद में रोहतक के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हुई है। राहुल शर्मा ने कहा कि घटना के बारे में जानकारी जुटाने के लिए हमने टीमों का गठन किया है।

रोहतक रेंज के आईजी संदीप खिरवार ने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञ और पुलिस के जांचकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इस संबंध में एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में एक कुश्ती कोच भी शामिल है। उन्होंने बताया कि घायलों में तीन वर्षीय एक बच्चा भी शमिल है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच के मुताबिक कुश्ती के एक कोच ने कथित तौर पर गोलीबारी शुरू की, लेकिन असल वजह का अभी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अखाड़े में कुश्ती सिखाने वाले कुछ लोगों (कोच) के बीच दुश्मनी इस घटना का कारण हो सकती है।

पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अखाड़े के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।

दो आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और आईपीसी की धाराओं के तहत पीजीआईएमएस रोहतक में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआईर में कहा गया है कि एक महिला पहलवान के परिवार की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार मृतक ने एक आरोपी कुश्ती कोच से अखाड़े में में नहीं आने के लिए कहा था।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हरियाणा में दहशत: अंबाला के स्कूलों पर बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-SHO बोले- कुछ नहीं मिला!

हरियाणा के अंबाला में 3 स्कूलों को बम धमकी ईमेल मिले- रिवरसाइड...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

स्टेडियम में रेप का खौफ: हरियाणा कोच ने नाबालिग को गर्भवती किया, 5 जनवरी को गर्भपात के बाद खुलासा

हरियाणा के रेवाड़ी में जूनियर हॉकी कोच ने स्टेडियम बाथरूम में नाबालिग...

हरियाणा अलर्ट: रोहतक में 3.3 मैग्नीट्यूड भूकंप, दोपहर 12:13 बजे हलचल क्यों?

हरियाणा के रोहतक में 3.3 तीव्रता का भूकंप दोपहर 12:13 बजे आया,...