Home Breaking News Top News ट्रैक्टर परेड में घायल पुलिसकर्मियों से अस्पताल जाकर गृह मंत्री अमित शाह ने की मुलाकत, जाना हालचाल  
Top Newsदिल्लीराष्ट्रीय न्यूज

ट्रैक्टर परेड में घायल पुलिसकर्मियों से अस्पताल जाकर गृह मंत्री अमित शाह ने की मुलाकत, जाना हालचाल  

Share
Share

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर और तीरथराम शाह अस्पताल पहुंचकर 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में घायल हुए पुलिसकर्मियों से मुलाकात की। गृह मंत्री ने यहां घायल पुलिसकर्मियों से हालचाल जानकर उनका हौसला बढ़ाया।

किसानों की  ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा में करीब 400 पुलिसकर्मी घायल हो गए। बता दें कि किसान नवंबर से ही केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर परेड में हिंसा में किसान नेताओं की भूमिका की जांच की जाएगी। आधिकारिक आंकडों मुताबिक हिंसा और तोड़फोड़ में दिल्ली पुलिस के 394 कर्मी घायल हुए हैं।

“>

मामले को लेकर दिल्ली के पुलिस आयुक्त एस.एन श्रीवास्तव ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि किसान संगठनों ने ट्रैक्टर परेड के लिए तय शर्तों का पालन नहीं किया। परेड दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे के बीच होनी थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

3 साल का सबसे ठंडा जनवरी: दिल्ली में 2.9°C, कोहरे ने हाईवे बंद किए, GRAP-3 लागू- क्या कहता मौसम?

दिल्ली-NCR में घना कोहरा और ठंडी लहर जारी। विजिबिलिटी 0 मीटर, 100+...

GRAP-III की सख्त पाबंदियां वापस: दिल्ली-NCR में प्रदूषण बढ़ा, क्या स्कूल बंद होंगे फिर?

दिल्ली-NCR में AQI 354 पहुंचा, GRAP-III के सख्त उपाय लागू। धीमी हवाओं...