Home Breaking News Top News सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला,हिन्दू महिला पिता के परिवार को दे सकती है अपनी संपत्ति
Top Newsदिल्लीराज्यराष्ट्रीय न्यूज

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला,हिन्दू महिला पिता के परिवार को दे सकती है अपनी संपत्ति

Share
Share

सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में व्यवस्था दी है कि हिन्दू महिला के पिता की ओर से आए लोगों को उसकी संपत्ति में उत्तराधिकारी माना जा सकता है। ऐसे परिजनों को परिवार से बाहर का व्यक्ति नहीं माना जा सकता, हिन्दू उत्तराधिकार कानून की धारा 15.1.डी के दायरे में आएंगे और संपत्ति के उत्तराधिकारी होंगे।

फैसले में शीर्ष अदालत ने कहा कि महिला के पिता की ओर से आए परिजन हिन्दू उत्तराधिकार कानून, 1956 की धारा 15.1.डी के तहत उत्तराधिकारियों के दायरे में आएंगे। जस्टिस अशोक भूषण की पीठ ने कहा कि धारा 13.1.डी को पढ़ने से साफ जाहिर है कि पिता के उत्तराधिकारियों को उत्तराधिकारी माना गया है, जो संपत्ति को ले सकते हैं। लेकिन, जब महिला के पिता की ओर से आए उत्तराधिकारियों को शामिल किया जाता है, जो संपत्ति को हासिल कर सकते हैं तो ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता है कि वे परिवार के लिए अजनबी हैं और महिला के परिवार के सदस्य नहीं हैं।

कोर्ट ने यह व्यवस्था एक ऐसे मामले में दी, जिसमें एक महिला जग्नो को उसके पति की संपत्ति मिली थी। पति की 1953 में मौत हो गई थी। उसको कोई बच्चा नहीं था, इसलिए कृषि संपत्ति का आधा हिस्सा पत्नी को मिला। उत्तराधिकार कानून, 1956 बनने के बाद धारा 14 के अनुसार, पत्नी संपत्ति की एकमात्र पूर्ण वारिस हो गई। इसके बाद जग्नो ने इस संपत्ति के लिए एक एग्रीमेंट किया और संपत्ति अपने भाई के पुत्रों के नाम कर दी। इसके बाद उनके भाई के बेटों ने 1991 में सिविल कोर्ट में वाद दायर किया कि उन्हें मिली संपत्ति का स्वामित्व उनके पक्ष में घोषित किया जाए। जग्नो ने इसका प्रतिवाद नहीं किया और अपनी संस्तुति दे दी।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

PM मोदी ने एयरपोर्ट पर गले लगाया UAE प्रेसिडेंट MBZ को: 2 घंटे की ऐतिहासिक यात्रा का खास मतलब!

पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर UAE प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद...

लापरवाही और आदेश उल्लंघन में नगर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर।

मुजफ्फरपुर। जिला पुलिस ने अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही के खिलाफ कड़ा...

लूट की घटना का उद्भेदन, दो अपराधी गिरफ्तार।

बेतिया । फिरोज आलम नरकटियागंज से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन पकड़ने अपने...

1 क्विंटल 38 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

बेतिया । पश्चिम चंपारण के बेतिया में पुलिस ने देर रात एक...