Home झारखण्ड अज्ञात मृतक के शव का शिनाख्त एवं हत्या में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी।
झारखण्डराज्य

अज्ञात मृतक के शव का शिनाख्त एवं हत्या में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी।

Share
Share

रांची । विगत 10 फरवरी 2025 को अशोक नगर गेट न. 1 के पीछे रेलवे लाईन के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने पर अरगोड़ा थाना में मामला दर्ज कर अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अनुसंधान प्रारंभ किया गया था।
अनुसंधान के क्रम में आये तथ्यों के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया था।कांड में अग्रतर कर्रवाई करते हुए 7 जनवरी 2026 को अज्ञात मृतक के शव का शिनाख्त एवं हत्या में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना का सफल उद्भेदन किया गया।मृतक का का नाम संजय उराँव बताया गया,जो गुमला जिला के विशनपुर थाना क्षेत्र जमटी गांव का रहने वाला था।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पुछताछ के उपरांत यह बात प्रकाश में आयी है कि मृतक का अपने साला की पत्नी को लेकर उनके सुसराल पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा था जिस कारण मृतक (सजंय उराँव) का साला बिनोद उराँव ही अपनी पत्नी राजमुनी देवी के सहमति से भाड़े के सहयोगी अमरदीप खालखो एवं अनुप उरांव के मदद से चाकु मारकर हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नियत से शव को अशोकनगर गेट न. 1 के पीछे रेलवे लाईन के किनारे झाड़ी के पास फेंक दिया गया था।गिरफ्तार कर सभी अभियुक्तों को विधिवत न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।कांड अनुसंधान जारी हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम बिनोद उरांव, राजमुनी देवी,अमरदीप खालखो, अनुप उरांव हैं।जो गुमला जिला के विशनपुर थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं।अभियुक्तों के पास से जप्त किये प्रदर्श एक विवों कपंनी का स्मार्ट फोन एवं एक मोटोरोल कंपनी का स्मार्ट फोन हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने सपरिवार किया मुंबा माता के दर्शन।

मुंबई । आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

भोजपुरिया टीवी का प्रसारण बहुत जल्द।

नई दिल्ली। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी बहुत जल्द भोजपुरी दर्शकों के लिए...

पीसी-पीएनडीटी समिति को आईवीएफ क्लिनिक देंगे मासिक रिपोर्ट।

धनबाद । जिले में संचालित सभी आईवीएफ क्लिनिक उनके यहां जन्मे बच्चों...