Home Breaking News Top News नक्सल विरोधी अभियान के दौरान लोहरदगा में IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद
Top Newsझारखण्ड

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान लोहरदगा में IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद

Share
Share

झारखण्ड।लोहरदगा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया। शहीद जवान के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स ले जाया गया है। इसके बाद श्रद्धांजलि दी जाएगी और फिर उसे गुमला जिले के पैतृक गांव में भेजा जाएगा।

इससे पहले इस घटना में घायल जवान को गंभीर स्थिति में भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से रांची लाया गया था। लेकिन मेडिका में इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई। आपको बता दें कि लोहरदगा के सेरेंदाग थाना क्षेत्र के जंगल में आज नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईडी विस्फोट की चपेट में आने से सैट 3 के जवान दुलेश्वर परास घायल हो गए थे। इसके बाद गंभीर अवस्था में उन्हें हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इससे पहले घटना के बाद सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल के जवानों ने दुंदरु मैदान की घेराबंदी करते हुए जवान को वहां पर सुरक्षित रखा।

इस घटना के बाद लोहरदगा जिले में फिर एक बार नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों ने पुलिस को झटका देने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ 158 बटालियन के जवान नक्सल विरोधी अभियान में निकले हुए थे। इस अभियान में सेरेंगदाग थाना के सैट के जवान भी शामिल थे। जवान जैसे ही दुंदरु जंगल के समीप पहुंचे, जवान का पैर आईआईडी के ऊपर पड़ गया। जिससे ब्लास्ट हो गया। इस घटना में जवान का एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया था।

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिनोद बिहारी महतो चौक हुआ अतिक्रमण मुक्त।

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाई गई दुकानें,अस्थाई निर्माण तथा पक्के...

25 चालकों के नेत्रों की हुई जांच।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर मंगलवार...

जलस्त्रोत पर स्नान के दौरान बरतें विशेष सतर्कता।

धनबाद । मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नदी, तालाब एवं अन्य...

मकर संक्रांति पर चाइनीज मांझा का प्रयोग नहीं करने की अपील।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने मकर संक्रांति पर्व...