Home उत्तर प्रदेश आजम खान के समर्थन में उतरे इमरान प्रतापगढ़ी, कहा-आंदोलन के लिए तैयार हैं
उत्तर प्रदेश

आजम खान के समर्थन में उतरे इमरान प्रतापगढ़ी, कहा-आंदोलन के लिए तैयार हैं

Share
Share

रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी की 1400  बीघा जमीन उत्तर प्रदेश सरकार के नाम दर्ज करने की कार्रवाई के बाद अब इस मुद्दे पर  सियासत तेज होती जा रही है। उर्दू शायर और कांग्रेस पार्टी के नेता इमरान प्रतापगढ़ी और भोपाल मध्य के कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद ने बुधवार को आजम खान की पत्नी डॉ. तजीन फातमा से मुलाकात की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों को विश्वविद्यालयों से हमेशा तकलीफ रही है। अब जौहर यूनिवर्सिटी  उनके निशाने पर हैं। यूपी की भाजपा सरकार की इस कार्रवाई के खिलाफ खिलाफ हम आंदोलन चलाने को तैयार हैं।  उन्होंने कहा कि अभी तक हम यह समझते रहे के आजम खान के खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई हो रही है, लेकिन अब जौहर यूनिवर्सिटी को निशाना बनाकर उसको खत्म करने की साजिश की जा रही है। ऐसे में अब कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि  मैं आज रामपुर इसलिए आया हूं अब्दुल्ला मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और अब्दुल्ला के मां भी मेरी मां की तरह है। जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए देश को नौजवानों को आगे आना पड़ेगा। क्योंकि यह केवल आजम खां की यूनिवर्सिटी नहीं बल्कि पूरे देश और समाज की यूनिवर्सिटी है।

रिपोर्ट- सुरेश कुमार

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जेवर एयरपोर्ट बनेगा देश का सबसे हरा-भरा हवाई अड्डा: योगी के नेट-जीरो प्लान से पर्यावरण की नई मिसाल!

जेवर का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा भारत का सबसे ग्रीन हवाई अड्डा।...