Home Breaking News Top News झूठे दुष्कर्म के मामले को सत्य करार देनेवाले डीएसपी पर गिरी गाज, डिमोट कर बनाया गया इंस्पेक्टर
Top Newsजुर्मबिहारराज्यराष्ट्रीय न्यूज

झूठे दुष्कर्म के मामले को सत्य करार देनेवाले डीएसपी पर गिरी गाज, डिमोट कर बनाया गया इंस्पेक्टर

Share
Share

बलात्कार के झूठे मामले को सुपरविजन में सत्य करार देना नरकटियागंज के तत्कालीन एसडीपीओ निसार अहमद को बेहद महंगा पड़ा। सरकार ने उन्हें डीएसपी से डिमोट करते हुए इंस्पेक्टर बनाने की सजा दी है। वह स्थाई रूप से इस पद पर रहेंगे। विभागीय कार्यवाही के बाद उन्हें यह सजा दी गई है। हालांकि निसार अहमद को अब निलंबन से मुक्त कर दिया गया है। गृह विभाग ने शुक्रवार को इसका संकल्प जारी कर दिया।

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज स्थित साठी थाना में 162/2018 दर्ज किया गया था। यह कांड चिंता देवी नामक महिला द्वारा बेतिया कोर्ट में दायर परिवाद के आधार पर दर्ज हुआ था। पुणे के समार्थ थाना के रहनेवाले जरार शेरखर को नामजद अभियुक्त बनाया गया। जरार शेरखर पर आरोप था कि शादी का झांसा देकर उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया। नरकटियागंज के तत्कालीन एसडीपीओ निसार अहमद ने इस केस का सुपरविजन किया और प्राथमिकी की मूल धाराओं के तहत इसे सत्य कारा दिया। इसके बाद केस के अनुसंधानकर्ता एसआई विनोद कुमार सिंह ने अभियुक्त को पुणे से गिरफ्तार कर बिहार ले आए और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बैंक ऑफ़ इंडिया के जीएम और एजीएम ने की शिष्टाचार मुलाकात।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बैंक ऑफ़ इंडिया के जीएम गुरु प्रसाद गौंड,...

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने की मुलाकात।

28 दिसंबर से आयोजित हॉकी इंडिया लीग (एच०आई०एल०) 2025-26 के उद्घाटन समारोह...

सांसद खेल महोत्सव : तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

धनबाद : बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स धनबाद में खेल महोत्सव धनबाद...