राजद ने गुरुजी शिबू सोरेन के निधन पर शोक जताया
राँची । सोमवार को झारखंड प्रदेश राजद की ओर से जेएमएम के संस्थापक झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन के सर्वोच्च नेता संघर्ष और त्याग के प्रतिमूर्ति बाबा शिबू सोरेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया गया।
प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने बताया कि गुरुजी शिबू सोरेन आदिवासी के सबसे बड़े नेता थे।वे गरीब दलित पिछड़े वंचित समाज के अधिकार और रक्षा के लिए संपूर्ण जीवन संघर्ष करते रहे।जल जंगल जमीन खनिज संपदा की रक्षा के लिए सदैव लड़ते रहे। शिबू सोरेन न्याय प्रिय जननेता थे।राज्य निर्माण के दौरान झारखंड शब्द नाम देने वाले जननायक क्रांतिकारी नेता शिबू सोरेन थे।
यादव ने कहा कि राज्य के सभी राजनेताओं को संकल्प लेने की जरूरत है।श्रद्धेय शिबू सोरेन के अधूरे सपने को पूरा करना नैतिक दायित्व समझना चाहिए।
शोक संवेदना प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव, मंत्री संजय प्र. यादव, विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, विधायक नरेश सिंह ,गौतम सागर राणा, सुभाष प्रसाद यादव, आबिद अली, मनोज पांडेय, सुधीर गोप, शब्बर फातमी, प्रणय कुमार, बबलू, मनोज अग्रवाल, संतोष प्रसाद, रामकुमार यादव, साहिल साहनी, धनंजय पासवान, मिंटू सिंह सहित कई लोगों ने व्यक्त किया।
Leave a comment