Home राष्ट्रीय न्यूज ITBP ने लद्दाख को हराकर जीती 10वीं राष्‍ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता
राष्ट्रीय न्यूजस्पोर्ट्स

ITBP ने लद्दाख को हराकर जीती 10वीं राष्‍ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता

Share
Share

नई दिल्ली। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने लद्दाख को फाइनल में हराकर आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएचएआई) की 10वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता अपने नाम कर ली है।

समुद्र तल से 8694 फिट पर आयोजित इस प्रतियोगिता को माइनस एक डिग्री तापमान वाले वातावरण में गुलमर्ग आइस रिंक पर आयोजित किया गया था। सैकड़ों लोग इस फाइनल मैच के गवलाह बने।

16 से 22 जनवरी के बीच आयोजित  इस प्रतियोगिता में देश की बड़ी आइस हॉकी टीमों ने प्रतिभाग किया। बता दें कि आईटीबीपी की सशक्त आइस हॉकी टीम है, जिसके कई खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।

पिछले कई वर्षों में बल की इस टीम ने कई प्रतियोगिताएं जीती हैं, जिसमें साल 2019  में राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता भी शामिल है। लद्दाख को देश का आइस हॉकी केंद्र माना जाता है। ऐसे में स्थानीय जनता इस खेल को लेकर बहुत ही उत्साहित रहती है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCI Apex Council में फैसला:Rohit-Virat की सैलरी कट, नया कॉन्ट्रैक्ट फाइनल!

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में A+ ग्रेड खत्म,  Rohit-Virat शर्मा B ग्रेड (3...

RCB होम कमिंग ड्रामा: 45 दिन में स्टेडियम रेडी, फ्रेंचाइजी का इंतजार खत्म?

KSCA अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद बोले- चिन्नास्वामी स्टेडियम पूरी तरह सुरक्षित, RCB को...