Home Breaking News Top News जम्मू-कश्मीर : आतंकियों के एक मददगार को सुरक्षाबलों ने धर दबोचा
Top Newsजुर्मराष्ट्रीय न्यूज

जम्मू-कश्मीर : आतंकियों के एक मददगार को सुरक्षाबलों ने धर दबोचा

Share
Share
जम्मू-कश्मीर। त्राल के सैयदाबाद इलाके से आतंकियों के एक मददगार को सुरक्षाबलों ने धर दबोचा। बता दें कि पिछले तीन दिनों में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के 11 मददगारों को गिरफ्तार किया है।
त्राल के गांव सैयदाबाद में तलाशी के दौरान आमिर अशरफ खान पुत्र मोहम्मद अशरफ खान निवासी सैयदाबाद पस्तूना को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। उसके कब्जे से एक चीनी हथगोला बरामद हुआ है। पुलिस थाना त्राल में उक्त आतंकी सहयोगी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस ऑपरेशन को अवंतीपोरा पुलिस, 42 आरआर और सीआरपीएफ की 180वीं बटालियन ने अंजाम दिया है। इससे पहले गुरुवार को अल-बदर के चार, बुधवार को जैश के छह मददगार गिरफ्तार किए गए थे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

दुकानदार पर चली गोली की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश,किया विरोध प्रदर्शन।

असामाजिक तत्वों की जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने...

किराना स्टोर के मालिक पर चली गोली,अस्पताल में भर्ती।

तेतुलमारी । तिलाटांड़ निवासी किराना स्टोर के मालिक अर्जुन महतो पर शनिवार...

ज्वेलरी दुकान में चोरी काण्ड का खुलासा, चोरी का सामान के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

धनबाद । कतरास थाना क्षेत्र निवासी श्रवण कुमार खेतान की कतरास खेतान...