Home उत्तर प्रदेश झांसी : बेकाबू होकर पलटी यूपी बीजेपी अध्यक्ष के काफिले में शामिल कार, एक घायल  
उत्तर प्रदेश

झांसी : बेकाबू होकर पलटी यूपी बीजेपी अध्यक्ष के काफिले में शामिल कार, एक घायल  

Share
Share

झांसी में सोमवार को यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के काफिले में शामिल एक गाड़ी टहरौली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गाड़ी में बैठा एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बता दें कि आज यानी सोमवार को स्वतंत्र देव सिंह झांसी के दौरे पर हैं। झांसी में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जब टहरौली में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। तभी अचानक उनके काफिले में शामिल एक कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार समें सवार एक कार्यकर्ता घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कार में तीन लोग बैठे थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जेवर एयरपोर्ट बनेगा देश का सबसे हरा-भरा हवाई अड्डा: योगी के नेट-जीरो प्लान से पर्यावरण की नई मिसाल!

जेवर का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा भारत का सबसे ग्रीन हवाई अड्डा।...