धनबाद । बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) धनबाद जिला कमिटी का कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह द वेडिंग वेल्स होटल एंड रिसोर्ट बारामुड़ी में बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन ने की। जबकि संचालन की ज़िम्मेदारी जिला सचिव मन्नू आलम ने निभाई।
इस अवसर पर विशेष रूप से सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो उपस्थित रहे।
समारोह में झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य, जिला समिति के पदाधिकारी, महानगर समिति के पदाधिकारी, विभिन्न वर्ग संगठन के पदाधिकारी तथा प्रखंड समिति के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को पारंपरिक गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन ने संबोधित करते हुए कहा –
झामुमो जिला समिति सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का हृदय से अभिनंदन करती है। हम सबका दायित्व है कि मिलकर संगठन को और मजबूत बनाएं तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक जनता तक पहुँचाएं।
मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा –
संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई पंचायत, वार्ड और बूथ समितियां हैं। इन्हें सशक्त बनाना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने का सबसे प्रभावी माध्यम संगठन ही है। मैं हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ हूं और जहाँ भी मेरी जरूरत होगी उपस्थित रहूँगा।
केंद्रीय सदस्य सह केंद्रीय मीडिया पैनलिस्ट डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा –
आप सभी को संगठन में जो दायित्व मिला है, वह केवल पद नहीं बल्कि जिम्मेदारी है। अब हमारा लक्ष्य है कि धनबाद जिले में संगठन को और सशक्त करें, जनता की आवाज बनें और सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाएं।
जिला सचिव मन्नू आलम ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया –
सभी मंच/मोर्चा के पदाधिकारी जल्द से जल्द अपनी समितियों का पूर्ण गठन करें। संगठन की धार आपके सामूहिक प्रयास और एकजुटता से और पैनी होगी। किसी भी कार्यकर्ता को दुविधा या समस्या हो, तो जिला अध्यक्ष या मुझसे 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं हर संभव मदद की जाएगी।
मौके पर मुख्य रूप से केन्द्रीय सदस्य जग्गू महतो,काजि सिराज अहमद, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, कालीचरण महतो,अजय रवानी, अकबर अंसारी, जिला प्रवक्ता समीर रवानी, गुलाम कुरैशी, संगठन सचिव मनोज रवानी,मनोज महतो,सह सचिव रंजीत महतो, महेश मुर्मू, श्रवण टुडू, कोषाध्यक्ष किशोर मुर्मू, महानगर अध्यक्ष मन्टु चौहान, सचिव रामू मंडल, उपाध्यक्ष बंटी सिंह, मिहिर दत्ता,राजू प्रमाणीक, वरिष्ठ नेता यूद्धेश्वर सिंह,प्रवक्ता आकाश रवानी, टिंकू सरकार, रतिलाल टुडू,महादेव हांसदा, हरीशचंद्र सिंह, सूरज महतो,मिना हेम्ब्रम,लखी देवी,हसिना खातुन,अपर्णा देवी,आजद महतो, अजीमुद्दीन अंसारी,राजू हाड़ी, सद्दाम हुसैन,सुमन देवी, डॉ देवमाल्याबोस, परशुराम सिंह,शिवलाल मुर्मू,फरिद मल्लिक,दिलीप महतो, उमेश राम, संदीप हांसदा, इम्तियाज अहमद नाजमी,मोबीन अंसारी, फारूक अंसारी, रमेश सोरेन,रूपश्री सोनी, कुणाल पाण्डे, स्पर्श चौधरी, मुन्ना साह,लाल मोहन महतो,रोजलीन बास्की, दुलाल चन्द्र बाउरी,संजय हेलिवाल, राजेश जलान, विकास रवानी,वकील दास, नईम अंसारी, मदन राम, राजेश तुरी, कुणाल कुमार, शिवकुमार यादव,सुधीर यादव , कुलदीप महतो, जितेंद्र पासवान, उत्तम कुमार,विक्रांत यादव , फर्कानुल्ह ,शहजाद आलम , चंडीचरण देव,शोभा देवी, सुमित महतो, हलीम अंसारी,रीना पासवान , सुदीप दत्ता , मिलन महतो , उत्तम झांपटी, राम बाबू कुमार ,सप्पू महतो, सोहन महतो,कासीम अंसारी,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।
Leave a comment