Home झारखण्ड उपायुक्त की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति से संबंधित बैठक संपन्न।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति से संबंधित बैठक संपन्न।

Share
A meeting related to paddy procurement was held under the chairmanship of the Deputy Commissioner.
Share

धान अधिप्राप्ति करने की कार्रवाई में तेजी लाते हुए लक्ष्य को करें पूरा – उपायुक्त

लक्ष्य निर्धारित कर नए किसानों के निबंधन हेतु दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति से संबंधित बैठक समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-2026 में राज्य सरकार द्वारा धान की अधिप्राप्ति के लक्ष्य के अनुरूप अधिप्राप्ति की समीक्षा, नए किसानों के निबंधन, सीएमआर की समीक्षा , धान अधिप्राप्ति के भुगतान, गोदामों की स्थिति, धान का भंडारण सुरक्षित रखने समेत अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को धान अधिप्राप्ति करने की कार्रवाई में तेजी लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही सभी किसान मित्रों को 10-10 योग्य किसानों का निबंधन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। वहीं टुंडी स्थित गोदाम को सुचारू रूप से संचालन हेतु पहुंच पथ निर्माण के निर्देश संबंधित कार्यकारी एजेंसी के पदाधिकारी को दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि जल्द से जल्द लक्ष्य के अनुरूप धान अधिप्राप्ति करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करे कि धान अधिप्राप्ति केंद्र/ भंडार गृह के क्षमता का 90% से अधिक उपयोग हो जाने पर उक्त अधिप्राप्ति केंद्र/भंडार गृह का जिला आपूर्ति पदाधिकारी भौतिक निरीक्षण करते हुए इस बात से आश्वस्त हुआ जाए कि धान का भंडारण सुरक्षित तरीके से किया गया है।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी वेद प्रकाश, जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सदर अस्पताल में पहली बार टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न।

धनबाद । धनबाद के सदर अस्पताल ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।...

फरवरी माह की अपराध समीक्षा बैठक संपन्न,बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति के लिए भी हेलमेट अनिवार्य।

धनबाद : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की अध्यक्षता में फरवरी माह...

जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति,लोगों को पैनिक होने की जरुरत नहीं – गैस कंपनियां

उपायुक्त-सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने गैस कंपनियों और विभिन्न एजेंसी के...