Home झारखण्ड रांची स्थित हज़ हॉउस में उत्कृष्ट कार्यों में कार्यरत व्यक्तित्व को किया गया सम्मानित।
झारखण्डराज्य

रांची स्थित हज़ हॉउस में उत्कृष्ट कार्यों में कार्यरत व्यक्तित्व को किया गया सम्मानित।

Share
Share

रांची । विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा रांची स्थित हज़ हॉउस में झारखंड राज्यस्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों में कार्यरत व्यक्तित्व को सम्मानित किया गया।
जिसमें आयोग द्वारा दूसरे वर्ष भी झारखंड में रक्तदान-महादान अभियान एवं थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ितों/परिजनों पर उत्कृष्ट मानवीय कार्य पर कार्यरत “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के संस्थापक रक्तवीर नदीम खान को आयोग द्वारा इस वर्ष भी झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफ़िज़ूल हसन अंसारी,अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदातुल्लाह खान,आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम,उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारु उपाध्यक्ष सोलोमन,जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य के हाथों अंगवस्त्र,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

जिसमें आयोग के सदस्य एवं अन्य झारखंड भर के अल्पसंख्यक समुदाय के जिम्मेदार/बुध्दिजीवी शामिल थे।

“लहू बोलेगा” ने झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सदस्य समेत सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री का आभार प्रकट किया।साथ ही यह दूसरे वर्ष भी रक्तवीर नदीम खान को सम्मानित कर समाज में रक्तदान/थैलेसीमिया पर उत्कृष्ट कार्य करते रहने को प्रोत्साहित किया।

“लहू बोलेगा” के झारखंड भर के इंजीनियर के अध्यक्ष वरिष्ठ इंजीनियर एलिग शाहनवाज़ खान,झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता एलिग शराबील अहमद,आर.अली मॉल के मालिक एलिग इम्तियाज अली,मुफ़्ती कमरे आलम,इंजीनियर शाहनवाज़ अब्बास,साज़िद उमर,अकरम राशिद,मो बब्बर,तारिक मुजीबी,तनवीर अहमद,बुलंद अख़्तर, जावेद खान आदि शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 197 विकास योजनाओं की दी सौगात.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सेरेंगसिया के शहीदों को नमन- सह – परियोजनाओं के...

मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी।

वीडियो कॉल से की जाएगी स्कूलों की मॉनिटरिंग, सभी परीक्षा केंद्रों पर...

महापौर के 8 व वार्ड पार्षद के 93 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री।

धनबाद । नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को महापौर पद के...

परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में बीएनएसएस की धारा – 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी।

मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के दौरान,परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र...