Home झारखण्ड तेज रफ्तार कार ने एक महिला और युवक को कुचला।
झारखण्डराज्य

तेज रफ्तार कार ने एक महिला और युवक को कुचला।

Share
Share

धनबाद : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्यम नगर स्थित धनबाद–बरवाअड्डा मुख्य सड़क पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक महिला और 25 वर्षीय युवक को रौंद दिया। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुई इस दुर्घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

इस हादसे में 25 वर्षीय युवक रफीक अंसारी और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, दोनों लोग बस पकड़ने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार का चालक नियंत्रण खो बैठा और दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों घायल कई फीट दूर जा गिरे।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सड़क से उठाया और एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

परिजनों ने इस दुर्घटना के लिए कार चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। वहीं,हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया।

सूचना मिलने पर बरवाअड्डा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार संख्या JH10CW-2386 को जब्त कर थाना ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के चौथे दिन में शामिल हुए बलियापुर के अभ्यर्थी।

धनबाद । बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के...

सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के संचालन के लिए बैठक संपन्न।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने शहीद निर्मल महतो...

प्रमंडलीय आयुक्त ने चार लाभुकों को प्रदान किया ई-रिक्शा।

जेआरडीए प्रबंध पर्षद की 36वीं बैठक संपन्न। उपायुक्त बने जेआरडीए के डेप्युटी...

एनएचएम के तहत 18 पदों पर 141 लोगों की होगी नियुक्ति।

उपायुक्त ने इसी महीने नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का दिया निर्देश। जालसाजों...