Home झारखण्ड स्क्रुटनी के बाद महापौर पद के तीन प्रत्याशियों का नामांकन रद्द।
झारखण्डराज्य

स्क्रुटनी के बाद महापौर पद के तीन प्रत्याशियों का नामांकन रद्द।

Share
Share

धनबाद । नगर निकाय चुनाव में बृहस्पतिवार को धनबाद नगर निगम के महापौर के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी सामान्य प्रेक्षक श्री रोबिन टोप्पो की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय ने की।

स्क्रुटनी के बाद अखिलेश्वर महतो, डॉ सुशील कुमार एवं पुष्पा कुमारी का नामांकन रद्द किया गया।

महापौर के लिए 33 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। स्क्रुटनी के बाद अमित कुमार अग्रवाल, आकाश दुसाध, इंदु देवी, उमेश पासवान, कुसुम देवी, चंद्र शेखर अग्रवाल, जावेद इकबाल, दिलीप कुमार, दीनानाथ ठाकुर, नवल किशोर पासवान, नीलम मिश्रा, मोहम्मद परवेज खान, प्रकाश कुमार, बिनोद कुमार सिंह, भृगु नाथ भगत, मुकेश कुमार पांडेय, योगेंद्र प्रधान, रवि चौधरी, रवि बुंदेला, राजकुमार कनौजिया, राम विनय सिंह, राहुल कुमार चौहान, मोहम्मद रुस्तम अंसारी, लक्ष्मी देवी, शमशेर आलम अंसारी, शांतनु कुमार चंद्रा, शिल्पी शर्मा, संजीव कुमार, संजीव सिंह तथा के.सी. सिंहराज सहित 30 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र सही पाया गया।

शुक्रवार 6 फरवरी 2026 को नाम वापस लेने की तिथि तथा 7 फरवरी को प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रतीक आवंटित किया जाएगा। वहीं 23 फरवरी को सुबह 7:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक मतदान होगा तथा 27 फरवरी 2026 को सुबह 8:00 बजे से मतों की गिनती की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

स्क्रुटनी के बाद 315 महिला सहित 628 प्रत्याशी के नामांकन पाए गए सही।

धनबाद । नगर निकाय चुनाव में नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी के बाद...

उप विकास आयुक्त ने गोविंदपुर आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने गोविंदपुर आंगनबाड़ी केंद्र का...

पीठासीन व मतदान पदाधिकारियों को दिया प्रशिक्षण।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार नगरपालिका (आम)...

राजस्व वसूली के लिए कोयला कंपनियों को 183.85 अरब रुपए जमा करने की नोटिस।

15 दिनों में राशि जमा नहीं करने पर किया जाएगा सर्टिफिकेट केस।...