चतरा । झारखंड के चतरा जिले में एक बेहद दुःखद और बड़ी दुर्घटना घटित हुई।रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला एक मेडिकल एंबुलेंस एयरक्राफ्ट (Air Ambulance) तकनीकी खराबी के बाद रडार से गायब हो गया और सिमरिया थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
स्थानीय ग्रामीणों की सूचना के अनुसार सिमरिया थाना क्षेत्र के खासियातू करम टांड़ के घने जंगल में
हताहत, प्राथमिक सूचना के अनुसार, विमान में सवार 7 लोगों की मौत की हुई है। विमान में एक गंभीर मरीज, उनके परिजन, एक डॉक्टर, एक मेल नर्स और क्रू मेंबर्स सवार थे।
जानकारी के मुताबिक, विमान ने रांची से दिल्ली के लिए एयरलिफ्ट किया था। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान का संपर्क एटीसी (ATC) से टूट गया और वह रडार से गायब हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिमरिया के आसमान में विमान को लड़खड़ाते देखा गया, जिसके बाद वह तेज धमाके के साथ करम टांड़ के जंगलों में जा गिरा।
घटना की सूचना मिलते ही सिमरिया थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई।चूंकि,इलाका काफी दुर्गम और जंगली है, इसलिए राहत कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ा रहा हैं।मौके से जो तस्वीरें और खबरें छनकर आई हैं, वह दिल दहला देने वाली हैं।प्रशासनिक अमला मौके पर पहुँचने की कोशिश में रहें।घने जंगल और शाम का वक्त होने के कारण सर्च ऑपरेशन में भी कठिनाई आई।लेकिन, प्राथमिकता शवों को निकालने और मलबे की जांच करने की रही।इसकी जांच के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को सूचित करने की बात कही गई।प्लेन में कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट), कैप्टन सबराजदीप सिंह ( को-पायलट), संजय कुमार (मरीज), अर्चना देवी (परिजन), धूरू कुमार (परिजन), विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर), सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिकल स्टाफ) सवार थे।फ्लाइट ने सोमवार की शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी, 7:34 पर एयरक्राफ्ट का कम्युनिकेशन टूट गया।जानकारी के अनुसार एयर एम्बुलेंस 8 लाख में बुक की गई थी।
Leave a comment