Home झारखण्ड कतरी नदी छठ घाट पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य।
झारखण्डराज्य

कतरी नदी छठ घाट पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य।

Share
At Katari river Chhath ghat, the devotees offered Arghya to the setting sun.
Share

धनबाद : लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ के अवसर पर मंगलवार को कतरास के कतरी नदी स्थित छठ घाट पर हज़ारों की संख्या में छठव्रतियों ने पवित्र जल में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य (अस्ताचलगामी सूर्य) को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया।श्रद्धा और भक्ति के साथ हाथों में सूप लिए व्रतियों ने पूरी निष्ठापूर्वक भगवान भास्कर की आराधना करते हुए अपने परिवार के सुखी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और समाज में आपसी भाईचारे व शांति की मंगल कामना की।छठ घाटों पर छठी मईयाँ के गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहें।नगर निगम और स्थानीय कमेटियों द्वारा घाट पर रोशनी (लाइटिंग) का प्रबंध किया गया।कतरी नदी स्थित सूर्य मंदिर पूजा कमेटी के सदस्य पूरे समय सक्रिय रहे।कमिटी द्वारा घाट पर गणमान्यजनों में वार्ड नंबर 5 के पार्षद निरुपमा देवी,वार्ड 3 के पार्षद प्रतिनिधि विनायक गुप्ता, कतरास थाना प्रभारी व अंगारपथरा ओपी प्रभारी को भी गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।बुधवार को सुबह उदीयमान (उगते हुए) सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस महापर्व का समापन होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बौआ कला उत्तर में निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ।

धनबाद । बाघमारा प्रखंड के बौआ कला उत्तर पंचायत में बुधवार से...

झारखंड में SC की लड़ाई पूरी ताक़त से लड़ेंगे – गौतम मंडल

धनबाद । झारखंड सुड़ी समाज कल्याण समिति का 47वाँ वार्षिक महाअधिवेशन महाराज...

बेकारबांध में सार्वजनिक पुस्तकालय निर्माण करने का अनुरोध।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने मंगलवार को अपने...