रांची । भाजपा समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलखो की रांची मेयर पद पर जीत हुई हैं।वह रांची नगर निगम की नई मेयर बनीं हैं।जनता ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलखो पर भरोसा जताया।रोशनी खलखो ने मेयर चुनाव में कांग्रेस समर्थित रमा खलखो को हरा कर यह चुनाव जीत लिया है।
मेयर बनने पर उन्होंने कहा कि यह जीत समस्त रांची वासियों की जीत है।यह जीत सभी के आशीर्वाद और स्नेह की जीत है।
यह जीत समस्त कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और समर्पण की जीत है।
यह जीत भारतीय जनता पार्टी के उस विश्वास की जीत है,जिसके शीर्ष नेतृत्व में एक साधारण कार्यकर्ता को ऊपर किया।
रांची के सभी सम्मानित मतदाताओं ने जो आशीर्वाद देकर रांची को सर्वश्रेष्ठ शहर बनाने के दायित्व सौंपा है,उसे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगी।
Leave a comment