Home झारखण्ड होमगार्ड भर्ती परीक्षा के चौथे दिन में शामिल हुए बलियापुर के अभ्यर्थी।
झारखण्डराज्य

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के चौथे दिन में शामिल हुए बलियापुर के अभ्यर्थी।

Share
Candidates of Balliapur appeared in the fourth day of Home Guard Recruitment Examination.
Share

धनबाद । बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के चौथे दिन बलियापुर के अभ्यर्थी शामिल हुए। सभी अभ्यर्थी 1600 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, हिंदी लेखन परीक्षा, हाइट – वेट में शामिल हुए।

वहीं उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने प्रातः मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स का भ्रमण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने परीक्षा के लिए मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को बहाली प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता और पारदर्शी तरीके से संपन्न करने का निर्देश दिया।

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, सहित अन्य पदाधिकारियों ने हर इवेंट की बारिकी से निगरानी की। जबकि परीक्षा संचालन में जिला समादेष्टा सूर्यकांत कुमार, डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती, कार्यपालक दंडाधिकारी रविन्द्र नाथ ठाकुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि परीक्षा केंद्र के हर कोने की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, दौड़ और अन्य शारीरिक स्पर्धाओं की निरंतर वीडियोग्राफी कराई जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी और आधार सत्यापन किया जा रहा है।वहीं दौड़ के सटीक समय के मापन के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन चिप तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे परिणाम पूरी तरह त्रुटिहीन और पारदर्शी बने रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के संचालन के लिए बैठक संपन्न।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने शहीद निर्मल महतो...

प्रमंडलीय आयुक्त ने चार लाभुकों को प्रदान किया ई-रिक्शा।

जेआरडीए प्रबंध पर्षद की 36वीं बैठक संपन्न। उपायुक्त बने जेआरडीए के डेप्युटी...

एनएचएम के तहत 18 पदों पर 141 लोगों की होगी नियुक्ति।

उपायुक्त ने इसी महीने नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का दिया निर्देश। जालसाजों...

परदेश में फंसे 26 मजदूरों की सुरक्षित घर वापसी।

डिंडौरी (मध्यप्रदेश) । डिंडौरी जिले के मेहंदवानी विकासखंड के 26 मजदूरों को...