Home झारखण्ड मुख्यमंत्री व गांडेय विधायक स्व. डॉ बुद्धदेव महतो को दी श्रद्धांजलि.
झारखण्डराज्य

मुख्यमंत्री व गांडेय विधायक स्व. डॉ बुद्धदेव महतो को दी श्रद्धांजलि.

Share
Share

मुख्यमंत्री व गांडेय विधायक पहुंचे बलियापुर।

स्व. डॉ बुद्धदेव महतो को दी श्रद्धांजलि,श्राद्ध कार्यक्रम में हुये शामिल।

मरांग बुरु से की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना।

धनबाद । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू बलियापुर पहुंचे। वे सिंदरी विधानसभा के चार बार विधायक रहे आनंद महतो के सबसे छोटे सुपुत्र तथा सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के छोटे भाई स्व. डॉ बुद्धदेव महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री तथा गांडेय विधायक रांची से हेलीकॉप्टर द्वारा बलियापुर पहुंचे। बलियापुर हवाई पट्टी पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया।

इसके बाद मुख्यमंत्री एवं गांडेय विधायक ग्राम बड़ादाहा स्थित विधायक के आवास पहुंचे। सिंदरी विधायक ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने दिवंगत स्व. डॉ बुद्धदेव महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। तत्पश्चात मुख्यमंत्री एवं विधायक गांडेय ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इसके बाद वे श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए।

विधायक आवास पर लगभग आधा घंटा रुकने के बाद मुख्यमंत्री एवं गांडेय विधायक पुनः बलियापुर हवाई पट्टी पहुंचे। जहां उन्हें गार्ड ऑफ ओनर देकर विदाई दी गई।

स्व. डॉ बुद्धदेव महतो चार भाइयों में सबसे छोटे थे। वे हजारीबाग टेक्निकल यूनिवर्सिटी में व्याख्याता के पद पर कार्यरत थे। पिछले एक वर्ष से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। 7 फरवरी 2026 को रांची में उन्होंने अंतिम सांसें ली। वे अपने पीछे पत्नी सरिता देवी एवं दो छोटे पुत्र, सिद्धार्थ एवं गौतम को छोड़ गए हैं।

वहीं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने हेलिपैड से लेकर विधायक आवास तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मुख्यमंत्री के काफिले में एडवांस वार्निंग कार, पायलट कार, तीन स्कॉर्ट वाहन, एडवांस एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन के अलावा दो क्विक रिस्पांस टीम शामिल थी। वहीं प्रखंड कार्यालय बलियापुर में एवं धनबाद में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया था।

कार्यक्रम में निरसा विधायक अरूप चटर्जी, उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी, ट्राफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह, एसडीपीओ सिंदरी आशुतोष सत्यम के अलावा जिला प्रशासन एवं पुलिस के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिहार जनता खान मजदूर संघ के क्षेत्रीय सचिव बने महेश कुमार।

धनबाद। बिहार जनता खान मजदूर संघ की बरोरा क्षेत्रीय समिति संख्या-1 का...

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए निजी विद्यालयों के साथ उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।

धनबाद । फाईलेरिया उन्मूलन कार्यकम के तहत सभी निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक,...

केरल में दिवंगत नन्ही बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम का अंगदान.

केरल में दिवंगत नन्ही बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम का अंगदान कर माता-पिता...

झारखण्ड जगुआर का 18वां स्थापना दिवस मनाया गया।

झारखण्ड जगुआर का 18वां स्थापना दिवस, विशेष बल के रूप में उग्रवाद...