Home झारखण्ड “स्वयं के स्रोत से राजस्व” विषय पर दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण का समापन
झारखण्डराज्य

“स्वयं के स्रोत से राजस्व” विषय पर दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण का समापन

Share
Share

धनबाद । राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा “स्वयं के स्रोत से राजस्व” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन नावाडीह में स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र में किया गया।जिसमें धनबाद जिला के सभी प्रखंड से पदाधिकारियों, मुखिया और पंचायत सचिव को राज्य सरकार के विभागीय प्रशिक्षक प्रकाश राणा एवं नमिता कर्मकार के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।जिसमें उन्हें पंचायत के स्व. अर्जित आय विषयक सभी आयामों को विस्तार से बताया गया।

इसके साथ कई इनोवेटिव आइडिया से उन्हें वित्तीय प्रबंधन और लीडरशिप तथा पंचायतो के प्रबंधकीय आयाम के टिप्स दिए गए।प्रशिक्षकों ने बताया कि यह अभी पायलट प्रोजेक्ट्स के रूप में हैं, बाद में इसे विस्तार करते हुए सभी पंचायतों को शामिल किया जाएगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाए जाने के प्रयास किए जाएंगे।भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद (आईआईएमए) के द्वारा इस ट्रेनिंग मॉडल को डिजाइन किया गया हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बौआ कला उत्तर में निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ।

धनबाद । बाघमारा प्रखंड के बौआ कला उत्तर पंचायत में बुधवार से...

कतरी नदी छठ घाट पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य।

धनबाद : लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ के अवसर पर मंगलवार को...

झारखंड में SC की लड़ाई पूरी ताक़त से लड़ेंगे – गौतम मंडल

धनबाद । झारखंड सुड़ी समाज कल्याण समिति का 47वाँ वार्षिक महाअधिवेशन महाराज...