Home झारखण्ड रंगुनी उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण स्थल को लेकर विवाद,जिप सदस्य ने जताई आपत्ति।
झारखण्डराज्य

रंगुनी उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण स्थल को लेकर विवाद,जिप सदस्य ने जताई आपत्ति।

Share
Controversy regarding the construction site of Ranguni Sub Health Center, ZIP member expressed objection.
Share

शिलान्यास स्थल को लेकर विवाद निराधार – ठेकेदार

धनबाद । रविवार को टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने रंगुनी पंचायत अंतर्गत निर्मित होने जा रहें उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।लेकिन,निर्माण स्थल को लेकर जिप सदस्य मो. इसराफ़िल ने आपत्ति जताई हैं।उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास गलत जगह पर किया गया हैं।जिस जगह को चिन्हित करके अनुशंसा किया गया था,उस जगह पर शिलान्यास न होकर बीसीसीएल की जमीन पर किया गया हैं।यह कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।साथ ही उन्होंने टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो पर स्थानीय जनप्रतिनिधि को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया।ज्ञात हो कि जिप अध्यक्ष शारदा सिंह एवं जिप सदस्य मो. इसराफ़िल भी शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे।लेकिन,टुंडी विधायक के पहुंचने में विलंब होने के कारण बीच में ही नाराज होकर शिलान्यास स्थल से चले गए।जिप सदस्य ने आगे कहा कि शिलान्यास स्थल का मामला वह जिला परिषद की बैठक में भी उठायेंगे एवं ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विवाद एवं आरोप को लेकर ठेकेदार ने कहा कि विवाद निराधार हैं एवं जो भी आरोप लगाया गया कि वह गलत हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

19.50 लाख की ठगी,आरोपी गिरफ्तार।

धनबाद । रविवार को सरायढेला थाना अंतर्गत जगजीवन नगर निवासी मनोज प्रसाद...

एनटीपीसी,अडाणी और सीसीएल जैसी कंपनियों को सरकार दे रही हैं संरक्षण – पूर्व विधायक

सरकार और कांग्रेस पार्टी पर लगाये गंभीर आरोप। रांची । हजारीबाग के...

नवनिर्वाचित पार्षद डॉ मधुमाला व डॉ स्वतंत्र कुमार का अभिनंदन।

धनबाद । रविवार को बाघमारा अंचल चित्रगुप्त महापरिवार ट्रस्ट के दर्जनों महिला,...

जलसहियाओं ने मनाया विश्व जल दिवस।

धनबाद । मधुबन थाना क्षेत्र में टुण्डू पंचायत अंतर्गत माझलीटांड छठ घाट...