Home झारखण्ड जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त
झारखण्डराज्य

जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त

Share
Share

समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन द्वारा कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा।

जनता दरबार में मुख्यतः जमीन विवाद, मनरेगा कोषांग द्वारा जारी संविदा आधारित प्रक्रिया जल्द संपन्न करने, रैयती जमीन की म्यूटेशन करने, भूमिहीन हेतु भूमि बंदोबस्ती करने, अधिग्रहित जमीन का मुआवजा राशि निर्गत करने, पैतृक जमीन पर अवैध कब्जा हटाने, पंचायत सचिव की मनमानी रोकने, पीएम आवास निर्गत करने, कुष्ट मरीजों को पेंशन देने, वृद्धा पेंशन पुनः चालू करने समेत समेत विभिन्न समस्याओं एवं शिकायत से अवगत हुए।

उपायुक्त ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन बहुत जल्द।

मुंबई में होगा आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का भव्य कार्यालय। मुंबई। आर्या...

रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस क्रैश,चतरा के जंगलों में गिरा विमान।

​चतरा । झारखंड के चतरा जिले में एक बेहद दुःखद और बड़ी...

झामुमो नेता राज आनंद ने मारपीट की घटना पर लाइव आकर लगाये कई आरोप।

धनबाद । सोशल मीडिया पर धनबाद नगर निगम चुनाव के दिन का...

धनबाद में नगर निगम चुनाव संपन्न,27 फरवरी को मतगणना।

धनबाद नगर निगम क्षेत्र में कुल 51.23% एवं चिरकुंडा नगर परिषद में...