Home झारखण्ड उपायुक्त ने किया आईसीटी चैम्पियनशीप में चयनित छात्रों को सम्मानित
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने किया आईसीटी चैम्पियनशीप में चयनित छात्रों को सम्मानित

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आईसीटी चैम्पियनशीप 2025 अंतर्गत प्रखण्ड स्तरीय एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित छात्र/छात्राओं को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट +2 जिला स्कूल धनबाद (बाबूडीह) में आज ज़िला एवं प्रखंड स्तर में क्वालीफाई छात्रों को बधाई के साथ साथ पुरस्कार प्रदान किया। उपायुक्त ने कुल 101 छात्रों के साथ साथ उस विद्यालयों के आईसीटी इंस्ट्रक्टर को भी सम्मानित किया।

ज़िला स्तर पर क्वालीफाई छात्रों को एक स्मार्ट वॉच तथा गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट दिया गया। जबकि प्रखंड स्तर पर क्वालीफाई छात्रों को बैग, मेडल और सर्टिफिकेट दिया गया। उन्होंने चयनित छात्रों को राज्य स्तर पर परचम लहराने और खूब मेहनत करने का आह्वान किया।

उपायुक्त ने छात्रों को प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के गुर भी बहुत बारीकी के साथ बताये। कार्यक्रम में ऑनलाइन मध्यम से जुड़े हाई स्कूल की प्रधानाध्यापक के साथ साथ 10वीं एवं 12वीं के छात्र छात्राओ से ऑनलाइन बात भी की तथा परीक्षा में सफलता के लिए बारीक चीजों के बारे में बताया।

कार्यक्रम में उपायुक्त आदित्य रंजन, ज़िला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा के साथ अतिरिक्त ज़िला कार्यक्रम पदाधिकारी, शंभु दत्त मिश्रा, मितु सिन्हा सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, अशोक कुमार रवानी, सहायक कंप्यूटर प्रोग्रामर, कान्तु दस, अजय कुमार, सौरव कुमार दुबे, दिवाकर तिवारी, समरेश सिंह एवं सद्दाम शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 197 विकास योजनाओं की दी सौगात.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सेरेंगसिया के शहीदों को नमन- सह – परियोजनाओं के...

मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी।

वीडियो कॉल से की जाएगी स्कूलों की मॉनिटरिंग, सभी परीक्षा केंद्रों पर...

महापौर के 8 व वार्ड पार्षद के 93 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री।

धनबाद । नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को महापौर पद के...

परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में बीएनएसएस की धारा – 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी।

मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के दौरान,परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र...