Home झारखण्ड उप विकास आयुक्त ने किया गविंदपुर के कुपोषण उपचार केंद्र का निरीक्षण।
झारखण्डराज्य

उप विकास आयुक्त ने किया गविंदपुर के कुपोषण उपचार केंद्र का निरीक्षण।

Share
Share

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने गोविंदपुर के कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) तथा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।

इस क्रम में उन्होंने कुपोषण उपचार केंद्र की विस्तृत जांच की। कर्मियों को प्रत्येक बच्चे की सही तरीके से डाटा एंट्री करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डाटा एंट्री करते समय हर कॉलम में बच्चे से संबंधित जानकारी अंकित करें। बच्चों को मिलने वाले पोष्टिक खुराक की नियमित जांच करें। इससे संबंधित कागजात भी लगाए।‌

उन्होंने बच्चों के वजन एवं ऊंचाई के अनुसार ग्राफिक प्रेजेंटेशन बनाने का निर्देश दिया। इसके बाद उप विकास आयुक्त ने पूरे स्वास्थ्य केंद्र परिसर का निरीक्षण किया। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज के साथ सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विश्वेश्वर व अन्य लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

19.50 लाख की ठगी,आरोपी गिरफ्तार।

धनबाद । रविवार को सरायढेला थाना अंतर्गत जगजीवन नगर निवासी मनोज प्रसाद...

एनटीपीसी,अडाणी और सीसीएल जैसी कंपनियों को सरकार दे रही हैं संरक्षण – पूर्व विधायक

सरकार और कांग्रेस पार्टी पर लगाये गंभीर आरोप। रांची । हजारीबाग के...

नवनिर्वाचित पार्षद डॉ मधुमाला व डॉ स्वतंत्र कुमार का अभिनंदन।

धनबाद । रविवार को बाघमारा अंचल चित्रगुप्त महापरिवार ट्रस्ट के दर्जनों महिला,...

जलसहियाओं ने मनाया विश्व जल दिवस।

धनबाद । मधुबन थाना क्षेत्र में टुण्डू पंचायत अंतर्गत माझलीटांड छठ घाट...