Home झारखण्ड धनबाद नगर निकाय चुनाव 2026 : चिरकुंडा नगर परिषद की अध्यक्ष बनी सुनीता देवी।
झारखण्डराज्य

धनबाद नगर निकाय चुनाव 2026 : चिरकुंडा नगर परिषद की अध्यक्ष बनी सुनीता देवी।

Share
Dhanbad Municipal Corporation Elections 2026: Sunita Devi became the President of Chirkunda Municipal Council.
Share

धनबाद । चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर सुनीता देवी 4557 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुई। चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम सप्लाई मो. जियाउल अंसारी ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया।

इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन, चिरकुंडा नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक सुरेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, डीएसपी ट्रैफिक अरविंद कुमार सिंह, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कलियासोल जय प्रकाश नारायण, अंचल अधिकारी कलियासोल अशोक कुमार सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, आपूर्ति विभाग के संदीप कुमार महतो, अजय कुमार, राजेंद्र राय, पृथ्वी कुमार के अलावा आरओ सेल के सभी कर्मी व आपूर्ति विभाग के सभी कर्मी मौजूद थे।

चिरकुंडा नगर परिषद के पद के लिए 13 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। जिसमें नेहा झा को 673, प्रिया सिंह को 475, बर्नाली बाउरी को 3232, मंजू देवी को 600, मंजू बाउरी को 834, मालती देवी को 544, मीना देवी को 795, रिंकी खान को 1470, शाहिना प्रवीन को 2643, शुक्ला राय को 3498, सरिता देवी को 421, सुनीता सिंह को 1111 एवं विजेता सुनीता देवी को 4557 मत प्राप्त हुए।

मतगणना के दौरान 22545 मतों की गिनती की गई। जिसमें 20853 मत सही पाए गए एवं 1692 मत अमान्य पाए गए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रांची मेयर बनीं भाजपा समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलखो।

रांची । भाजपा समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलखो की रांची मेयर पद पर...

हजारीबाग मेयर बने अरविंद राणा, 4657 मतों से हुई जीत।

हजारीबाग । नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी अरविंद राणा की 4657...

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की धर्मपत्नी सुधा गुप्ता बनीं मानगो मेयर।

जमशेदपुर (मानगो) : नगर निगम मेयर चुनाव में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता...

रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष बनी कुसुमलता कुमारी।

रामगढ़। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी कुसुमलता कुमारी ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रिया कुमारी...