Home झारखण्ड धनबाद अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम ने बोकारो को 10 विकेट से किया पराजित।
झारखण्डराज्यस्पोर्ट्स

धनबाद अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम ने बोकारो को 10 विकेट से किया पराजित।

Share
Share

स्वर्गीय एसएन भट्टाचार्य क्रिकेट चैंपियन 2026 का शुभारंभ।

धनबाद । रविवार को कतरास रेलवे मैदान में स्वर्गीय एसएन भट्टाचार्य क्रिकेट चैंपियन 2026 मैत्री सह प्रदर्शनी मैच बोकारो अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम और धनबाद अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया।धनबाद 19 क्रिकेट महिला टीम ने बोकारो अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम को 10 विकेट से हरा कर मैच जीत लिया। जिसमें बोकारो टीम की कप्तान साक्षी कुमारी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेवाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बोकारो की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 107 रन बनाकर विपक्षी टीम को 108 रन बनाने का लक्ष्य दिया।बोकारो महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी काजल कुमारी ने 35 गेंदों में 52 रन,जबकि कप्तान साक्षी कुमारी ने 11 गेंदों में अपनी टीम के लिए 24 रन बनाये।धनबाद टीम की खिलाड़ी हनी प्रसाद ने तीन ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिये।जबकि,एक बेहतरीन कैच लक्ष्मी कुमारी ने लिया।जवाबी पारी खेलने उतरी बोकारो की टीम 5 ओवर 2 गेंद शेष रहते 9.4 ओवर में 10 विकेट से मैच जीत लिया। अंजली कुमारी ने 26 बॉल में 44 रन एवं कप्तान बबली कुमारी ने 28 बॉल में 51 बनाये। मैच के एंपायर सुनील कुमार, सत्येंद कुमार एवं स्कोरर सानू रवानी थे।मुख्य अतिथि वर्षा रानी मिंज एवं विशेष अतिथियों ने दोनों टीम को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया।सर्वप्रथम स्वर्गीय एसएन भट्टाचार्य को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया।खेल शुभारंभ होने से पूर्व मुख्य अतिथि कतरास थानेदार आशीष कुमार सिंह और महिला थानेदार वर्षा रानी मिंज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

मौके पर टूर्नामेंट आयोजन कमेटी के अध्यक्ष दीप नारायण भट्टाचार्य, सचिव राजेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार रवानी, संरक्षक उमेश श्रीवास्तव, फिरोज राजा एवं बतौर अतिथि एलएन भट्टाचार्य, धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी विनय कुमार सिंह, धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह के प्राचार्य अभिमन्यु कुमार, अधिवक्ता जयदेव बनर्जी एवं वार्ड 2 के पार्षद मासूम खान, पार्षद प्रत्याशी वशिष्ठ चौहान, वार्ड तीन के पार्षद प्रत्याशी के पुत्र रौनक गुप्ता, विकास बजरंगी, राजन मकान, शम्मी सिंह, सचिन भारद्वाज, सुशांत राहा, दुर्गादास, सतीश साव, रवि कुमार, कन्हैया रवानी, मो. बाबला, मो. अमान, मो. मेहबूब आदि मौजूद थे।

टूर्नामेंट 8 फरवरी से 13 फरवरी तक खेला जाएगा।जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया हैं।विजेता विजेता को नगद सत्तर हजार व ट्राफी एवं उपविजेता को पैतीस हजार तथा ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।मैन ऑफ द सीरीज को वॉशिंग मशीन दी जाएगी 8 फरवरी को चैरिटी मैच का आयोजन किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बदहाल सड़क को लेकर युवाओं ने जताई नाराज़गी

BJP विधायक ओमप्रकाश धुर्वे को युवाओं ने सुनाई खूब खरी खोटी। युवाओं...

चार किलो गांजा के साथ गोड्डा पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार।

गोड्डा । पुलिस अधीक्षक गोड्‌डा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक...

सभी मतदान केंद्रों पर रहेगी सुरक्षा की व्यवस्था।

आमजन भी कर सकते हैं प्रेक्षकों से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की...

केंद्रीय बजट 2026–27 के संदर्भ में पर्जन्य बीएड कॉलेज में प्रेस वार्ता।

धनबाद । केंद्रीय बजट 2026–27 के संदर्भ में बलियापुर स्थित पर्जन्य बीएड...