Home झारखण्ड दिशोम गुरु की 82वीं जयंती की पूर्व संध्या पर पोखरिया आश्रम में ग्रामीणों के बीच कंबलों का वितरण।
झारखण्डराज्य

दिशोम गुरु की 82वीं जयंती की पूर्व संध्या पर पोखरिया आश्रम में ग्रामीणों के बीच कंबलों का वितरण।

Share
Share

पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ किया भोजन।

दिशोम गुरु के सपनों को साकार करने का प्रशासन ने लिया संकल्प।

धनबाद । दिशोम गुरु स्मृति शेष स्व. शिबू सोरेन की 82वीं जयंती की पूर्व संध्या पर टुंडी के मनियाडीह थाना क्षेत्र के पोखरिया स्थित शिबू सोरेन आश्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन,उप विकास आयुक्त सन्नी राज,नगर आयुक्त आशीष गंगवार,अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे तथा टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने ग्रामीणों के बीच कंबलों का वितरण किया।

इसके बाद उपायुक्त सहित सभी पदाधिकारियों तथा विधायक ने आश्रम में आयोजित सामूहिक भोज में ग्रामीणों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि दिशोम गुरु की जयंती की पूर्व संध्या पर राज्य सरकार की योजना के तहत ग्रामीणों के बीच कंबलों का वितरण जिला प्रशासन की ओर से किया है। साथ ही ग्रामीणों के साथ सामूहिक भोजन भी किया।

उन्होंने कहा कि लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में मनियाडीह आदिवासी आवासीय विद्यालय भी है। इसके सुदृढ़करण की प्रक्रिया शीघ्र आरंभ की जाएगी। जिससे क्षेत्र के बच्चे पाठ्यक्रम से जुड़ सकेंगे। जहां सड़क नहीं है वहां सड़क का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु के सपने को साकार करने के लिए प्रशासन कृत संकल्पित है। पोखरिया को स्वावलंबी ग्राम बनाएंगे।

इस अवसर पर टुंडी विधायक ने कहा कि गुरुजी के सपनों को साकार करने के लिए सरकार वचनबद्ध है।

मौके पर निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल पाण्डेय, अंचलाधिकारी सुरेश वर्णवाल, इंस्पेक्टर साजिद हुसैन, थानेदार शिव कुमार, टुंडी प्रखंड प्रमुख मालती मराण्डी, उप प्रमुख संजु गुप्ता, मुखिया अजीमुद्दीन अंसारी, प्रतिनिधि कणक गुप्ता, मुखिया सुपर्णा देवी, विधायक के निजी सचिव बसंत महतो, आनंद महतो, शहजाद अंसारी एवं अन्य मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...