Home झारखण्ड किसानों ने की सरकार और जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग
झारखण्डराज्य

किसानों ने की सरकार और जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग

Share
Share

सलैया पंचायत के विभिन्न गांवों में एक हजार एकड़ में धान की फसल हुआ बर्बाद

हंटरगंज (चतरा) : जिले के हंटरगंज प्रखंड में मोंथा चक्रवात से लगातार 5 दिनों से बारिश के कारण सलैया पंचायत के सभी गांवो में धान सड़ने की खबर आई है।बारिश के कारण धान की क्षति लगभग एक हजार एकड़ में होने की बात बताई जा रही है।इस संबंध में पंचायत के मुखिया मनोज पासवान ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान किसानों से मिले और उनके समस्या से अवगत हुए।मुखिया ने बताया कि सलैया पंचायत के अंतर्गत दस गांव आते हैं। सभी गांव में धान कटनी हो चुकी थी।लगातार पांच दिनों के बारिश में पूरा खेत पानी से लबालब भर गया।जिसके कारण खेत में लगे पांत पूरा तरह से डूब गया और धान के बाली में( झार )अंकुरण हो गया। इस संबंध में मुखिया ने चतरा उपायुक्त एवं राज्य सरकार से किसानों को फसल की मुआवजा दिलाने के लिए मांग किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

कुलटांड़ में हरिमंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा।

रात्रि में अखंड हरि कीर्तन का आयोजन। बोकारो । शुक्रवार को चन्दनकियारी...

सभी ईदगाह और मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई ईद की नमाज।

धनबाद । ईद-उल-फितर के अवसर पर जिले के सभी ईदगाह और मस्जिदों...

ध्वजारोहण के साथ श्रीरामचरित मानस महायज्ञ अनुष्ठान का शुभारंभ।

धनबाद । शनिवार को बाघमारा प्रखंड के बौआ कला उत्तर पंचायत अंतर्गत...