Home झारखण्ड सदर अस्पताल में 4 मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक‌ संपन्न
झारखण्डराज्य

सदर अस्पताल में 4 मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक‌ संपन्न

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की पहल पर धनबाद के सदर अस्पताल में शनिवार से मोतियाबिंद ऑपरेशन शुरू किया गया। पहले ही दिन फेको पद्धति जैसी आधुनिक तकनीक से 4 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।

अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार को लोयाबाद की उषा देवी (54 वर्ष), न्यू कॉलोनी हुसैन नगर के मोहम्मद पप्पू (43 वर्ष), मनईटांड के मोहन केशरी (68 वर्ष) तथा भावरदाहा दुमदुमी के रिंकू महतो (38 वर्ष) का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। उन्होंने बताया कि यह सुविधा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जनसाधारण के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इससे जिले के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को विशेष लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यह सुविधा उपायुक्त के मार्गदर्शन और सहयोग तथा अस्पताल की कुशल चिकित्सीय टीम के सामूहिक प्रयास से शुरू किया जा सका है।

वहीं सदर अस्पताल प्रबंधन ने जिले के आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और नियमित रूप से अपनी आँखों की जाँच कराएँ। निःशुल्क ऑपरेशन के लिए अपना आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड का जेरोक्स, 2 पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाईल नम्बर लेकर सदर अस्पताल आए। वहीं रजिस्ट्रेशन और अधिक जानकारी के लिए के मोबाइल नंबर 9431975009, 8102774540 पर संपर्क करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन बहुत जल्द।

मुंबई में होगा आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का भव्य कार्यालय। मुंबई। आर्या...

रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस क्रैश,चतरा के जंगलों में गिरा विमान।

​चतरा । झारखंड के चतरा जिले में एक बेहद दुःखद और बड़ी...

झामुमो नेता राज आनंद ने मारपीट की घटना पर लाइव आकर लगाये कई आरोप।

धनबाद । सोशल मीडिया पर धनबाद नगर निगम चुनाव के दिन का...

धनबाद में नगर निगम चुनाव संपन्न,27 फरवरी को मतगणना।

धनबाद नगर निगम क्षेत्र में कुल 51.23% एवं चिरकुंडा नगर परिषद में...