रात्रि में अखंड हरि कीर्तन का आयोजन।
बोकारो । शुक्रवार को चन्दनकियारी प्रखंड के नयावन पंचायत के कुलटांड़ में हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हरि मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।मंदिर प्रांगण यज्ञ स्थल से लगभग 101 महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं ने अपने सिर पर कलश लेकर राधे – राधे, हरि बोल, जय श्री राम, जय हनुमान के जय घोष के साथ पुरे गांव का भ्रमण करते हुए गाजे बाजे के साथ दामोदर नदी पहुंची। जहां बोकारो से पधारे आचार्य महेश पांडेय, आचार्य राजेंद्र पंडित की देख – रेख में वैदिक मंत्रों के साथ कलशों में पवित्र जल भरा गया। कलशों में जल भरकर कलश यात्रा पुनः क्षेत्र भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंची और विधि विधान के साथ कलशों को यज्ञ वेदी पर रखा गया। वहीं दिल्ली सेंट्रल स्कूल पर्वतपुर की ओर से माता बहनों के बीच जल,शरबत,फल इत्यादि की व्यवस्था किया गया।यज्ञ को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। समिति द्वारा सभी भक्तजनों के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई है।
Leave a comment