Home झारखण्ड नशा मुक्ति जागरूकता के लिए लुबी सर्कुलर रोड में ‘हैप्पी स्ट्रीट’ का होगा आयोजन।
झारखण्डराज्य

नशा मुक्ति जागरूकता के लिए लुबी सर्कुलर रोड में ‘हैप्पी स्ट्रीट’ का होगा आयोजन।

Share
'Happy Street' will be organized at Lubi Circular Road for drug de-addiction awareness.
Share

उपायुक्त ने की वृहद नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा।

उपायुक्त ने की जिलेवासियों से हिस्सा लेने की अपील।

धनबाद । जिला प्रशासन द्वारा 28 मार्च 2026 को लुबी सर्कुलर रोड (Luby Circular Road) पर शनिवार को सुबह 6 बजे से नशा मुक्ति जागरूकता के लिए एक विशेष ‘हैप्पी स्ट्रीट’ (Happy Street) जैसे वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने आयोजित होने वाले वृहद नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त आवासीय कार्यालय में सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

कार्यक्रम में पेंटिंग, झारखंड के पारंपरिक नृत्य, बैंड द्वारा लाइव संगीत, गायन, विभिन्न प्रकार के स्टॉल, योगा, राइफल शूटिंग, साइक्लिंग, स्केटिंग, नुक्कड़ नाटक, हेल्थ कैंप, रक्तदान शिविर, फूड स्टॉल सहित विविध प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम से लोगों को केवल जागरूक ही नहीं बल्कि उन्हें नैतिकता एवं कानून से जुड़े पहलुओं की भी जानकारी दी जाएगी। इससे समाज में नशा के विरुद्ध सकारात्मक बदलाव आएगा।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के चंगुल से बचाना और समाज में “नशा मुक्त भारत” का संदेश फैलाना है। प्रशासन ने कोयलांचल के लोगों से इस मेगा इवेंट में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

मुख्य कार्यक्रम और गतिविधियाँ,शारीरिक और खेल गतिविधियाँ (Sports & Physical Activities)

योग स्टेज (Yoga Stage) : यहाँ अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा योग और प्राणायाम का अभ्यास कराया जाएगा।

स्केटिंग (Skating) : स्केटिंग के शौकीनों के लिए एक समर्पित ट्रैक।

साइकिलिंग (Cycling) : पर्यावरण के प्रति जागरूकता और फिटनेस के लिए साइकिल चलाना।

राइफल (Rifle Shooting) : एकाग्रता बढ़ाने के लिए राइफल शूटिंग का अनुभव।

बास्केटबॉल डंक (Basketball Dunk) : बास्केटबॉल प्रेमियों के लिए ‘डंक’ मारने का रोमांचक चैलेंज।

मनोरंजन और खेल (Fun & Games)
बैंड स्टेज (Band Stage) : यहाँ लाइव संगीत और बैंड की धुनों का आनंद लिया जा सकता है।

ह्यूमन लूडो (Human Ludo) : एक विशाल लूडो बोर्ड जहाँ गोटियों की जगह लोग खुद चलते हैं।

डार्ट (Dart) : सटीक निशाना लगाने का खेल।

कला और साहित्य (Art & Literature)
ओपन क्विज़ (Open Quiz) : सभी के लिए खुली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता।

कविता और शायरी (Poetry & Shayari) : भावनाओं को शब्दों में पिरोने वाले कवियों और शायरों का मंच।

छात्रों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता (Painting Competition for Students) : स्कूली बच्चों के लिए अपनी कला दिखाने का अवसर।

पेंट माई सिटी (Paint My City) : शहर की सुंदरता को कैनवास पर उतारने की सामूहिक पहल।

सिग्नेचर रोल/बोर्ड (Signature Roll/Board) : संदेश लिखने या अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए एक विशाल बोर्ड।

स्किट (Skit) : सामाजिक संदेशों या मनोरंजन पर आधारित छोटे नाटक।

स्वास्थ्य और परामर्श (Health & Counseling)
परामर्शदाता (Counsellors) : मानसिक स्वास्थ्य और करियर मार्गदर्शन के लिए विशेषज्ञों से सलाह।

हेल्थ कियोस्क (Health Kiosk) : बुनियादी स्वास्थ्य जांच (BP, शुगर आदि) के लिए एक छोटा स्टाल।
नशा मुक्ति केंद्र (Nasha Mukti Kendra): नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए जानकारी और सहायता स्टाल।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, फूड सेफ्टी ऑफिसर राजा कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जेएफटीए में 13वें छोटानागपुर नाट्य महोत्सव का शुभारंभ।

रांची। विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर झारखंड फिल्म एंड थिएटर अकादमी...

महामहिम राज्यपाल ने देव कुमार की नई कृति “पावर ऑफ माइंडसेट” का किया विमोचन।

खोरठा साहित्यकार विनय तिवारी ने दी शुभकामनाएँ। रांची। लोकभवन रांची में महामहिम...

CISF ने किया अवैध कोयला खनन के खिलाफ कार्रवाई।

100 टन से अधिक अवैध कोयला किया गया जब्त। धनबाद : तिसरा...

कलाकारों को नहीं मिला अनुदान,वित्तीय वर्ष समाप्ति पर।

राँची । सांस्कृतिक कार्य निदेशालय (पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य...