Home झारखण्ड अवैध बालू लदा ट्रक जब्त, पूर्वी टुंडी थाना में एफआईआर दर्ज
झारखण्डराज्य

अवैध बालू लदा ट्रक जब्त, पूर्वी टुंडी थाना में एफआईआर दर्ज

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर जिले में खनिज पदार्थों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जिला खनन टास्क फोर्स ने आज पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदा एक ट्रक को जब्त किया है।

इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्व में शुक्रवार की दोपहर लगभग 12:45 बजे जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा, खान निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक, सुमित प्रसाद, बसंत उरांव एवं आवंटित सशस्त्र पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से पूर्वी टुण्डी थाना क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया।

जांच के क्रम में पूर्वी टुण्डी से गोविन्दपुर की ओर आ रहे एक ट्रक, रजिस्ट्रेशन नंबर यू.पी. 78 ए.टी. 5166, को बिना परिवहन चालान के बालू परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इसके बाद ट्रक को जब्त कर सुसंगत धाराओं के अंतर्गत पूर्वी टुण्डी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जिले में NCERT की किताबों को लेकर विद्यालय संचालक परेशान, ACM को ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग

अलीगढ़ । जिले में एनसीईआरटी की किताबों को लेकर विद्यालय संचालक बेहद...

बड़की बौआ में दामोदर बाबा के भक्ति जागरण में झूमे ग्रामीण।

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के बड़की बौआ...

गुड फ्राइडे के अवसर पर 3 लाख 52 हजार 326 बहनों को मिली मार्च महीने की राशि।

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना। धनबाद । राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड...

एसआईआर की प्रक्रिया में सभी नागरिक निभाएं सक्रिय भागीदारी।

धनबाद । भारतवर्ष में 9वीं बार हो रहे विशेष ग्रहण पुनरीक्षण (एसआईआर)...