Home झारखण्ड अवैध खनन के खिलाफ बीसीसीएल प्रबंधन, स्थानीय पुलिस एवं सीआईएसएफ का संयुक्त छापेमारी अभियान।
झारखण्डराज्य

अवैध खनन के खिलाफ बीसीसीएल प्रबंधन, स्थानीय पुलिस एवं सीआईएसएफ का संयुक्त छापेमारी अभियान।

Share
Share

कतरास । गुरुवार को अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बीसीसीएल क्षेत्र संख्या-1 में बड़ी कार्रवाई करते हुए दामोदा परियोजना पदाधिकारी कार्यालय के पीछे सिजुआ में बड़े पैमाने पर किए गए अवैध खनन को रोकने के लिए बीसीसीएल प्रबंधन, स्थानीय पुलिस एवं सीआईएसएफ एरिया-1 द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया।तीन घंटे तक चले इस अभियान के दौरान भारी मशीनों एवं संसाधनों की सहायता से अवैध मुहानों को पूरी तरह से भर दिया गया। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण रही और किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हुई।
अभियान के दौरान मौके पर स्थानीय पुलिस बल, सीआईएसएफ पोस्ट कमांडर, क्यूआरटी (QRT), आसूचना शाखा के सदस्य तथा बीसीसीएल के वरीय अधिकारी मौजूद थे। सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के बीच अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।
बीसीसीएल अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अकबरपुर तहसील अधिवक्ता समिति अध्यक्ष पद के चुनाव में विपिन चंद्र दीक्षित की बड़ी जीत।

कानपुर देहात । अकबरपुर तहसील में अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष पद के...

गिरिडीह पुलिस द्वारा हथियारों का जखीरा बरामद।

गिरिडीह । पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार एवं कमांडेंट 154 बटालियन सुनीलदत्त...

बच्चों के बीच पोशाक का वितरण,विद्यार्थियों में हर्ष।

हंटरगंज (चतरा) : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेबो में शुक्रवार को...