Home झारखण्ड जेआरडीए की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार।
झारखण्डराज्य

जेआरडीए की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार।

Share
Share

धनबाद । गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गई।

इसमें भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, शिक्षा विभाग द्वारा प्रोजेक्ट इंपैक्ट, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा लखपति दीदी पर फोकस किया गया। साथ ही टाटा स्टील जामाडोबा, उत्पाद विभाग, गव्य विकास, स्वास्थ्य विभाग व सहकारिता विभाग ने भी राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाती झांकी निकाली।

परिवहन विभाग ने रोड सेफ्टी पर, पीएचईडी ने जल जीवन मिशन, झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) ने बेलगड़िया टाउनशिप में विस्थापितों के स्वरोजगार, कौशल विकास, आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य, ई-रिक्शा को दर्शाते हुए आकर्षक झांकी निकाली।

वहीं जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) ने डेवलपमेंट मैटर्स फॉर टुमारो (विकास कल के लिए मायने रखता है) की थीम पर सुंदर झांकी निकाली। जबकि जिला जनसंपर्क कार्यालय ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और साहस पर आधारित झांकी निकाली।

इसमें जेआरडीए की झांकी को प्रथम, डीएमएफटी को द्वितीय तथा जनसंपर्क कार्यालय की झांकी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टुंडी विधायक ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास।

धनबाद । रविवार को टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने रंगुनी पंचायत...

रंगुनी उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण स्थल को लेकर विवाद,जिप सदस्य ने जताई आपत्ति।

शिलान्यास स्थल को लेकर विवाद निराधार – ठेकेदार धनबाद । रविवार को...

विश्व जल दिवस पर जिला स्तरीय सम्मान-सह-समापन समारोह का आयोजन।

जल जीवन मिशन की प्रगति पर चर्चा, विश्व जल दिवस पर मुखिया...

कुलटांड़ में हरिमंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा।

रात्रि में अखंड हरि कीर्तन का आयोजन। बोकारो । शुक्रवार को चन्दनकियारी...